trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11658138
Home >>Madhya Pradesh - MP

Relationship Secrets: आखिर क्यों लड़कियों को पसंद आते हैं बड़े उम्र के लड़के? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Relationship Secrets: प्यार उम्र देखकर नहीं होता है. प्यार कभी भी और किसी भी व्यक्ति से हो सकता है. जी हां, जब कोई इंसान प्यार में होता है तो वो अपने पार्टनर की उम्र, जात-पात नहीं देखता बस प्यार करता है. 

Advertisement
Relationship Secrets: आखिर क्यों लड़कियों को पसंद आते हैं बड़े उम्र के लड़के? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Stop
Ranjana Kahar|Updated: Apr 18, 2023, 05:31 PM IST

Relationship Secrets: प्यार उम्र देखकर नहीं होता है. प्यार कभी भी और किसी भी व्यक्ति से हो सकता है. जी हां, जब कोई इंसान प्यार में होता है तो वो अपने पार्टनर की उम्र, जात-पात नहीं देखता बस प्यार करता है. क्योंकि आजकल बॉलीवुड में भी ट्रेंड चला है अपने से बड़े उम्र के लड़कों को डेट करना. इसका जीता जागता उदाहरण है सुष्मिता सेन और ललित मोदी. इसके अलावा भी और भी कई कपल्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने से बड़े उम्र के लड़कों को पार्टनर के तौर पर चुना. ऐसे में एक बड़ा सवाल ये है कि आखिर में लड़कियां अपने से बड़े लड़कों को क्यों पसंद करती हैं? आज के इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं.

मैच्योरिटी 
ज्यादातर लड़कियों को मैच्योर लड़के पसंद आते हैं. ऐसे में वो अपनी उम्र से बड़े लड़कों को डेट करना पसंद करती हैं. क्योंकि लड़कियां ऐसे लड़कों के साथ अपने आप को सेफ फील करती हैं. लड़कियों को हमेशा समझदार लड़के पसंद आते हैं. इसलिए ज्यादातर लड़कियां अपने से बड़े उम्र के लड़कों को डेट करना चाहती हैं. 

लड़कियों को पसंद आते हैं अनुभवी लड़के 
लड़कियों को एक्सपीरियंस वाले लड़के बहुत पसंद होते हैं. ऐसे मे बड़ी उम्र के लड़कों में एक्सपीरियंस काफी ज्यादा होता है. इसलिए महिलाएं अपने से बड़े उम्र के लड़कों की ओर आकर्षित होती हैं.

फाइनेंशली इंडिपेंडेंट
ज्यादातर महिलाओं को फाइनेंशली इंडिपेंडेंट लड़के पसंद होते हैं. इसलिए वो बड़े लड़कों की ओर आकर्षित होती हैं. आज के वक्त में लड़कियां यही सोचती हैं कि, पार्टनर उनका खर्चा आसानी से उठा सके. ऐसे में वो फाइनेंशली इंडिपेंडेंट लड़कों को डेट करने लगती हैं. 

 कॉन्फिडेंस 
ज्यादा उम्र के लड़कों में कॉन्फिडेंस लेवल काफी ज्यादा होता है. अक्सर लड़कियों को कॉन्फिडेंस वाले लड़के बहुत अच्छे लगते हैं. ऐसे में कम उम्र वाली लड़कियां अपने से बड़े लड़कों को दिल दे बैठती हैं. 

केयरिंग स्वभाव
लड़कियों को केयर करने वाले लड़के बहुत अच्छे लगते हैं. लड़कियां हमेशा चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनकी केयरिंग करें. ऐसे में बड़े उम्र के लड़के ज्यादा केयरिंग स्वभाव के होते हैं, जिससे लड़कियां आकर्षित हो जाती हैं.

बड़ी उम्र के लड़के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर में कम पड़ते हैं
अपनी उम्र से बड़े लड़कों को डेट करने का एक बड़ा कारण ये भी है कि बड़े उम्र के मर्द एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर में कम पड़ते हैं. एक रिसर्च के मुताबित ऐसे कपल्स जिनमें पुरुष की उम्र लड़की से काफी बड़ी हो वो अपने रिलेशनशिप को लेकर संतुष्ट होते हैं. क्योंकि कहीं न कहीं उन्हें ये बात पता होती है कि मेरी उम्र लड़की से ज्यादा है फिर भी वो मेरे साथ है.

यह भी पढ़ें: Summer Care Tips: आपको भी गर्मी में आते हैं चक्कर? अगर हां तो ये घरेलू उपाय करेंगे आपकी मदद

 

Read More
{}{}