trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh12030819
Home >>Madhya Pradesh - MP

Bharat Nyay Yatra: 2024 में फिर पैदल चलेंगे राहुल गांधी, इस बार मणिपुर से शुरू होगी यात्रा, जानिए पूरा प्लान

2024 लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है. कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब दूसरी यात्रा निकालने की घोषणा कर दी है. इस यात्रा का नामा भारत न्याय यात्रा रखा गया है. जो 14 जनवरी 2024 से शुरू होगी और 20 मार्च 2024 तक चलेगी.

Advertisement
Bharat Nyay Yatra: 2024 में फिर पैदल चलेंगे राहुल गांधी, इस बार मणिपुर से शुरू होगी यात्रा, जानिए पूरा प्लान
Stop
Shikhar Negi|Updated: Dec 27, 2023, 12:34 PM IST

Rahul Gandhi bharat Nyay Yatra 2024: 2024 लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है. कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब दूसरी यात्रा निकालने की घोषणा कर दी है. इस यात्रा का नामा भारत न्याय यात्रा रखा गया है. जो 14 जनवरी 2024 से शुरू होगी और 20 मार्च 2024 तक चलेगी. मणिपुर से मुंबई तक होने वाली इस यात्रा में कांग्रेस 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. हालांकि इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी ही करेंगे या कोई ओर. इसे लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं हुआ है.

14 राज्यों के 85 जिलों को कवर करेगी
कांग्रेस की इस यात्रा की खासियत ये होगी कि ये भारत जोड़ो यात्रा की तरह पैदल नहीं होगी. इस यात्रा में बस का भी इस्तेमाल किया जाएगा. जिसके जरिए 14 राज्यों के 85 जिलों को कवर किया जाएगा. कांग्रेस कुल 6200 किलोमीटर का सफर तय करेगी.

इन राज्यों से निकलेगी यात्रा
भारत न्याय यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं. इस यात्रा में अधिकतम लोगों तक बस पहुंचेगी, इसके अलावा यात्रा में शामिल नेता समय-समय पर पैदल भी चलेंगे.

क्यों रखा गया भारत न्याय यात्रा?
प्रेस कॉन्फेंस में जब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से पूछा गया कि इस यात्रा का नाम न्याय यात्रा क्यों रखा गया है? उन्होंने कहा कि हम जनता को आश्वासन को दिलाना चाहते हैं कि आर्थिक, सामाजिक और रणनीतिक न्याय उपलब्ध कराएंगे. भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से होकर निकली थी, जबकि न्याय यात्रा 14 राज्यों से होकर गुजरेगी.

कब शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा
न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस  राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाल चुकी है. 7 सितंबर 2022 को शुरू हुई ये यात्रा करीब 5 महीने चली थी. राहुल गांधी कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल चले थे. इस यात्रा के जरिए कांग्रेस ने 3500 किलोमीटर की दूरी तय की थी.

Read More
{}{}