trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11272528
Home >>Madhya Pradesh - MP

Presidential Oath Ceremony: भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू लेंगी शपथ, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Presidential Oath Ceremony: राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों के ऐलान के बाद 25 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी. शपथ ग्रहण को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. संसद के सेंट्रल हॉल में उन्हें CJI पद की शपथ दिलाएंगे.

Advertisement
Presidential Oath Ceremony: भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू लेंगी शपथ, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
Stop
Updated: Jul 25, 2022, 12:04 AM IST

नई दिल्ली: द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने जा रही हैं. वह सोमवार, 25 जुलाई 2022 को संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति पद की शपथ ( Presidential Oath Ceremony ) लेंगी. 25 जुलाई को आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर मिनट-टू-मिनट प्लान बना लिया गया है. इस दौरान दिल्ली की कई सड़कों में आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. पुलिस और प्रशासन ने इस संबंध में नोटिश जारी कर दिया है.

ऐसा रहेगा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
8:15 AM - द्रौपदी मुर्मू अपने अस्थायी आवास उमा शंकर दीक्षित लेन से राजघाट के लिए रवाना होंगी
8:30 AM - द्रौपदी मुर्मू राजघाट पहुंचेंगी
8:40 AM - राजघाट द्रौपदी मुर्मू वापस अपने आवास पर आएंगी
9:22 AM - अपने आवास से कुछ समय के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मू
9:42 AM - यदि बारिश नहीं हुई तो राष्ट्रपति भवन के फोर्सकोर्ट में एक औपचारिक समारोह आयोजित किया जाएगा
9:50 AM - द्रौपदी मुर्मू एक औपचारिक काफिले के साथ राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट पहुंचेंगी
10:00 AM - राष्ट्रपति भवन से सीधे द्रौपदी मुर्मू संसद भवन के गेट नंबर 5 पहुंचेंगी
संसद भवन के गेट नंबर 5 में पीएम मोदी, लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के सभापति उनकी अगुआनी करेंगे और उन्हें लेकर संसद के सेंट्रल हॉल पहुंचेगे, जहां उनके पहुंचते ही राष्ट्रगान बजाया जाएगा
10:15 AM - शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा. द्रौपदी मुर्मू को भारत के मुख्य न्यायाधीश राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे
10:23 AM - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के सेंट्रल हॉल में सभा को संबोधित करेंगीं
10:57 AM - महामहिम द्रौपदी मुर्मू संसद औपचारिक काफिले के साथ राष्ट्रपति भवन लौटेंगी

लुटियंस दिल्ली में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी
भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के कारण सोमवार को लुटियंस दिल्ली में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है. दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि यातायात के सुचारू संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं.

64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट मिले थे
बता दें द्रौपदी मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी. वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं. राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू ने निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट प्राप्त किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता. वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी. मुर्मू को यशवंत सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले.

LIVE TV

Read More
{}{}