trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh12050945
Home >>Madhya Pradesh - MP

National sports awards 2023: मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, देखिए पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 प्रदान किए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार ने नवाजा. इसके अलावा देश की बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद रत्न अवॉर्ड मिला.

Advertisement
National sports awards 2023: मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, देखिए पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट
Stop
Shikhar Negi|Updated: Jan 09, 2024, 12:53 PM IST

National Sports Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 प्रदान किए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार ने नवाजा. इसके अलावा देश की बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद रत्न अवॉर्ड मिला. वहीं शमी के अलावा 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है.

शमी ने लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट
गौरतलब है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि टीम वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई. लेकिन शमी ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट तब लिए, जब वो पहले 4 मैच में टीम का हिस्सा भी नहीं थे. उन्होंने कुल 24 विकेट हासिल किए थे.

 

एमपी के तीन खिलाड़ियों को पहली बार अर्जुन अवॉर्ड
बता दें कि ओलिंपियन निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, हॉकी खिलाड़ी सुशीला चानू और पैरा केनोइंग खिलाड़ी प्राची यादव को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है. इसके अलावा ग्वालियर के हॉकी ओलिंपियन और भारतीय टीम के कोच शिवेंद्र सिंह को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

तीन कोच को मिला लाइफ टाइम अवॉर्ड
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गोल्फ कोच जसकीरत सिंह ग्रेवाल, भास्करन ई, जयंत कुमार पुसीलाल को लाइफ टाइम अवॉर्ड से नवाजा गया है. इसके अलावा 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया है. जिसमें गणेश प्रभाकरन, महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार ( कुश्ती) आरबी रमेश ( शतरंज) और शिवेंद्र सिंह (हॉकी) हैं. 

देखिए अर्जुन अवॉर्ड पुरस्कार विजेता लिस्ट
- ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
- अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
- श्रीशंकर (एथलेटिक्स)
- पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)
-  मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सर)
- आर वैशाली (शतरंज)
- मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
- अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी)
- दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
- दीक्षा डागर (गोल्फ)
-  कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
-  सुशीला चानु (हॉकी)
- पवन कुमार (कबड्डी)
-  रितु नेगी (कबड्डी)
- नसरीन (खो-खो)
- पिंकी (लॉन बॉल्स)
-  ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
-  ईशा सिंह (शूटिंग)
-  हरिंदर पाल सिंह (स्क्वैश)
- अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
-  सुनील कुमार (रेसलिंग)
- अंतिम (रेसलिंग)
-  रोशीबिना देवी (वुशु)
-  शीतल देवी (पैरा आर्चरी)
- अजय कुमार (ब्लाइंड क्रिकेट)
-  प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

Read More
{}{}