trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11493210
Home >>Madhya Pradesh - MP

MP Patwari Daily Current Affairs December 2022: ये हैं आज के करेंट अफेयर्स के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन

Madhya Pradesh Today Current Affairs Daily Quiz: देश दुनिया से कनेक्ट होने और कॉम्पिटेटिव एक्जाम में अच्छा स्कोर करने के लिए पढ़िए 20 दिसंबर 2022 के इंपोर्टेंट करंट अफेयर्स के प्रश्न.

Advertisement
MP Daily Current Affairs 20 December 2022:
Stop
Zee News Desk|Updated: Dec 20, 2022, 09:06 AM IST

MP Daily Current Affairs 20 December 2022: आप तो जानते हैं कि कॉम्पिटेटिव एक्जाम को क्रेक करना कितना कठिन होता है. सरकारी नौकरी पाना अब पहले के समय से और भी ज्यादा कठिन हो गया है. जो अभ्यर्थी दिन रात मेहनत करते हैं वो ही एग्जाम पास कर सकते हैं. बता दें कि पहले के मुकाबले अब करंट अफेयर्स बहुत डीप में पूछे जाते हैं. डेली करंट अफेयर्स आप के सरकारी नौकरी के सपने के बीच में ना आए. इसलिए हम आपको डेली मध्य प्रदेश से रिलेटेड करंट अफेयर्स बताते हैं.

1.हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किस आईएएस अधिकारी को उच्च शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है?
उत्तर: केसी गुप्ता (1992 बैच के आईएएस अधिकारी)

2.हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किस आईएएस अधिकारी को सहकारिता विभाग का सचिव बनाया गया है? 
उत्तर: विवेक कुमार पोरवाल (2000 बैच के आईएएस अधिकारी)

3.हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किस आईएएस अधिकारी को प्रबंध संचालक के तौर पर मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड का दायित्व सौंपा है?
उत्तर: रघुराज एमआर (2004 बैच आईएएस अधिकारी) 

4. महाना नदी पर केवटी जलप्रपात किस जिले में बना है, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश का तीसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात है?
उत्तर: रीवा

5.राज्य की पहली टिश्यू कल्चर लैब (MP's first tissue culture lab) किस जिले में स्थापित की गई है?
उत्तर: बैतूल

6. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का सबसे कम साक्षरता वाला जिला आगर है, इसकी दर क्या है ?
उत्तर: 36.1%

7.1993 में स्थापित, 1340 मेगावाट की उत्पादन क्षमता वाला संजय गांधी थर्मल पावर स्टेशन किस जिले के वीरसिंहपुर में  स्थित है?
उत्तर: उमरिया 

8.'नरसिंहगढ़ वन्यजीव अभयारण्य' राजगढ़ जिले में स्थित है, इसे किस वर्ष अभयारण्य घोषित किया गया था?
उत्तर: 1974

9.अमेरिका के नेशनल साइंस फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत वैश्विक वैज्ञानिक प्रकाशनों और विद्वानों के उत्पादन में कौन स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है?
उत्तर: 7वें

10.हाल ही में गति शक्ति विश्वविद्यालय, वडोदरा का कुलाधिपति किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

 

Read More
{}{}