trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11465275
Home >>Madhya Pradesh - MP

MP Patwari Daily Current Affairs December 2022: ये हैं आज के करेंट अफेयर्स के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन

Madhya Pradesh Today Current Affairs Daily Quiz: देश दुनिया से कनेक्ट होने और कॉम्पिटेटिव एक्जाम में अच्छा स्कोर करने के लिए पढ़िए 1 दिसंबर 2022 के इंपोर्टेंट करंट अफेयर्स के प्रश्न.

Advertisement
MP Daily Current Affairs 1 December 2022
Stop
Zee News Desk|Updated: Dec 01, 2022, 08:57 AM IST

MP Daily Current Affairs 1 December 2022: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना कितना कठिन है. यह बात आप बहुत अच्छी तरह से समझते हैं. कॉन्पिटेटिव एग्जाम वही व्यक्ति क्रेक कर सकता है. जो दिन रात एक कर के पूरी लगन के साथ पढ़ाई करता है क्योंकि आज के समय में पहले के मुकाबले एग्जाम का लेवल बहुत ही ज्यादा टफ हो गया है. अब करंट अफेयर्स भी बहुत डीप में पूछे जाते हैं. इसलिए आपको डेली करंट अफेयर्स पढ़ने चाहिए तो चलिए आपको बताते हैं आज के कुछ महत्वपूर्ण क्वेश्चंस.

1.मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान अंतर्गत स्वीकृति-पत्र वितरण कब से आरंभ होगा?
उत्तर: 2 दिसम्बर

2.हाल ही में एक जिला एक उत्पाद योजना के इंदौर (indore) के आलू का चयन किया गया है,  one district one product scheme कब शुरू हुई है?
उत्तर:  2018

3.वर्ष 1930 में मध्य प्रदेश का एकमात्र स्टॉक एक्सचेंज किस जिले में स्थापित किया गया था?
उत्तर: इंदौर

4.मध्य प्रदेश के किस शहर में 'राष्ट्रीय रामलीला मेला' आयोजित किया जाता है?
उत्तर : भोपाल

5.मध्य प्रदेश के दतिया, टीकमगढ़, सागर, दमोह, पन्ना और छतरपुर में मुख्य रूप से कौन सी बोली, बोली जाती है?
उत्तर: बुन्देली बोली

6.दूध लोटवा विवाह किस जनजाति में पाया जाता है, जिसमें विवाह मामा या चचेरे भाई से किया जाता है?
उत्तर: गोंड

MP Patwari Daily Current Affairs November 2022: ये हैं आज के करेंट अफेयर्स के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन

7.गरुड़ स्तंभ की खोज एलेक्जेंडर कनिंघम ने 1877 में की थी, यह मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर: विदिशा

8.हाल ही में जितेंद्र सिंह को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022 मिला है, वह किस राज्य से हैं?
उत्तर: हरियाणा

9.हाल ही में 2022 के कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किस प्रसिद्ध तमिल कवि का चयन हुआ है?
उत्तर: टी वी अन्नामलाई उर्फ इमायम

10.लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ महिलाओं और लड़कियों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए कौन सा मंत्रालय आज से एक महीने का 'नई चेतना अभियान' शुरू कर रहा है?
उत्तर: ग्रामीण विकास मंत्रालय

Read More
{}{}