trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11261659
Home >>Madhya Pradesh - MP

Shivpuri MP Nikay Chunav Result 2022: यहां 7 साल बाद बीजेपी की जोरदार वापसी, बनेगी सरकार

MP Nikay Chunav Result 2022: शिवपुरी जिले की खनियाधाना नगर परिषद में चुनाव की मतगणना आज संपन्न हुई, जिसमें 7 साल बाद भाजपा ने वापसी करते हुए नगर परिषद पर कब्जा कर लिया है. 

Advertisement
Shivpuri MP Nikay Chunav Result 2022: यहां 7 साल बाद बीजेपी की जोरदार वापसी, बनेगी सरकार
Stop
Zee Media Bureau|Updated: Jul 20, 2022, 10:41 AM IST

दीपक अग्रवाल/शिवपुरी: जिले की खनियाधाना में भाजपा के कुल 8 पार्षद जीते वहीं 6 कांग्रेसी पार्षदों ने जीत हासिल की तो एक पर निर्दलीय ने जीत हासिल की।आपको बता दें कि पिछले चुनावों में भाजपा का खनियाधाना नगर परिषद से सूपड़ा साफ हो गया था, वह मात्र एक सीट पर सिमट गई थी. लेकिन इस बार जोरदार वापसी करते हुए भाजपा ने 8 सीटों पर विजय प्राप्त की और खनियांधाना नगर परिषद में भाजपा की परिषद बनना तय है. 

खनियाधाना में खास बात यह रही कि बीजेपी ने मुस्लिम बहुल वार्ड में भी सेंध लगाते हुए पहली बार वार्ड नंबर 13 से पार्षद का चुनाव जीता है. इसके अलावा वार्ड 10 से भाजपा के मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश बंशकार भी लगातार तीसरी बार चुनाव जीत गए हैं.

नगर परिषद में भाजपा के बहुमत के बाद अब देखना है कि अध्यक्ष का ताज किसके सिर बनता है जिसके लिए भाजपा से पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष डॉ ऋतु चौधरी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह चौहान की बहू श्रीमती राधा चौहान प्रबल दावेदार हैं. खनियांधाना में बरिष्ठ भाजपा नेता की पुत्रवधू ने 600 वोटों से एतिहासिक जीत हासिल की है विजयी प्रत्याशियों को नवांगत तहसीलदार श्रीमती रुचि अग्रवाल एवं नायव तहसीलदार सतेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा जीत के प्रमाण पत्र वितरण किए गए. 

जीते हुए प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं -

  • वार्ड। 1 ज्योति आशीष जैन कांग्रेस
  • वार्ड 2 छाया सतेंद्र साहू कांग्रेस
  • वार्ड 3 करन आदिवासी भाजपा
  • वार्ड 4 सुनयना डॉ. हेमत राजपूत कांग्रेस
  • वार्ड 5 वीरन उर्फ बिट्टू केवट भाजपा
  • वार्ड 6 राधा अंकित चौहान भाजपा
  • वार्ड 7 दिनेश केवट भाजपा
  • वार्ड 8 मनीराम जाटव निर्दलीय
  • वार्ड 9 विनीता अभय मैनेजर भाजपा
  • वार्ड 10 सत्यप्रकाश भरदेलिया उर्फ छुट्टन भाजपा
  • वार्ड 11 गीता सोनू जाटव कांग्रेस
  • वार्ड 12 जरीना मुस्ताक कांग्रेस
  • वार्ड 13 दाऊद अली बीजेपी
  • वार्ड 14 समा बनो कांग्रेस
  • वार्ड 15 डॉ. ऋतु अजित जैन भाजपा

ये भी पढ़ेंः MP निकाय चुनाव रिजल्ट: विदिशा में लहराया BJP का परचम, बनेगी सरकार 

Read More
{}{}