trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11636955
Home >>Madhya Pradesh - MP

MP Daily Current Affairs April 2023: ये हैं आज के करेंट अफेयर्स के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन

Madhya Pradesh Today Current Affairs Daily Quiz: देश दुनिया से कनेक्ट होने और कॉम्पिटेटिव एक्जाम में अच्छा स्कोर करने के लिए पढ़िए 3 अप्रैल 2023 के इंपोर्टेंट करंट अफेयर्स के प्रश्न.

Advertisement
MP Daily Current Affairs 2 April 2023
Stop
Abhay Pandey|Updated: Apr 02, 2023, 11:50 PM IST

MP Daily Current Affairs 3 April 2023: आप तो जानते हैं कि कॉम्पिटेटिव एक्जाम को क्रेक करना कितना कठिन होता है. सरकारी नौकरी पाना अब पहले के समय से और भी ज्यादा कठिन हो गया है. जो अभ्यर्थी दिन रात मेहनत करते हैं वो ही एग्जाम पास कर सकते हैं. बता दें कि पहले के मुकाबले अब करंट अफेयर्स बहुत डीप में पूछे जाते हैं. डेली करंट अफेयर्स आप के सरकारी नौकरी के सपने के बीच में ना आए. इसलिए हम आपको डेली मध्य प्रदेश से रिलेटेड करंट अफेयर्स बताते हैं.

1.हाल ही में कूनो नेशनल पार्क में तीन वर्षीय किस मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया है?
उत्तर: सियाया

2.हाल ही में इंदौर के विवेक सिंह के स्थान पर स्टेट बार काउंसिल का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर: प्रेम सिंह (ग्वालियर)

3.चंदेरी के अंतिम बुंदेला शासक राजा मर्दन सिंह ने 1857 की क्रांति में भाग लिया था, वर्तमान में चंदेरी किस जिले में स्थित है?
उत्तर: अशोकनगर

4.उमरिया जिले में प्रसिद्ध लक्ष्मीनारायण मंदिर का निर्माण किन राजपूतों ने करवाया था?
उत्तर: लोदी 

5.सांवले गणेश जी की अद्भुत प्रतिमा प्रतिमा किस जिले में है, जो कि विजयराघवगढ़ रियासत में वर्ष 1826 में स्थापित की गई थी?
उत्तर: कटनी

6.धार के डायनासोर राष्ट्रीय उद्यान से कौन सी नदी बहती है, जिसमें नीलगिरी के जीवाश्म पाए गए हैं?
उत्तर: बाघ

7.कट्ठीवाड़ा में मयूर अभ्यारण्य है, ये किस जिले में स्थित है, जिसे 'मध्य प्रदेश का कश्मीर' भी कहा जाता है?
उत्तर: अलीराजपुर

8.सोमवार को नई दिल्ली में सीबीआई के हीरक जयंती समारोह (Diamond Jubilee Celebrations of CBI) का उद्घाटन कौन करेगा?
उत्तर: पीएम मोदी

9.कर्नाटक में पुन: प्रयोज्य लॉन्च वाहन स्वायत्त लैंडिंग मिशन को किसने सफलतापूर्वक पूरा किया है?
उत्तर: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)

10.हाल ही में भारतीय नौसेना का नया कार्मिक प्रमुख (new personnel chief) किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: वाइस एडमिरल सूरज बेरी

Read More
{}{}