trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11925121
Home >>Madhya Pradesh - MP

MP BJP Candidate 5th List: MP चुनाव के लिए BJP की 5वीं लिस्ट जारी, जानिए 92 उम्मीदवारों को कहां से मिला टिकट

MP BJP Candidate 5th List 2023: एमपी विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पांचवी लिस्ट जारी हो गई है, जिसमें 92 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं.

Advertisement
MP BJP Candidate 5th List: MP चुनाव के लिए BJP की 5वीं लिस्ट जारी, जानिए 92 उम्मीदवारों को कहां से मिला टिकट
Stop
Ruchi Tiwari|Updated: Oct 21, 2023, 06:26 PM IST

MP BJP Candidate 5th List 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने 92 सीटों के लिए प्रत्याशियों के लिए नाम का ऐलान किया है. इस बार BJP ने पूर्व मंत्री माया सिंह और वर्तमान मंत्री उषा ठाकुर को टिकट दिया है. वहीं, इंदौर-3 विधानसभा सीट से कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय का टिकट काट दिया है.

BJP ने क्लियर की 228 सीटें
BJP ने पांच लिस्ट जारी कर प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 228 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम क्लियर कर दिए हैं. पहली लिस्ट में पार्टी ने 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. इसके बाद दूसरी लिस्ट में भी 39, तीसरी लिस्ट में 1 और फिर  चौथी लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए. अब 92 सीटों पर नाम सामने आने के बाद कुल 228 सीटों के लिए प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है. अभी दो सीटों के लिए प्रत्याशी होल्ड पर हैं.

ये हैं उम्मीदवारों के नाम

  1. विजयपुर- बाबूलाल मेवरा
  2. जौरा- सूबेदार सिंह रजौधा सिकरवार
  3. अंबाह- कमलेश जाटव
  4. भिंड- नरेंद्र सिंह कुशवाहा
  5. मेहगांव- राकेश शुक्ला
  6. ग्वालियर पूर्व- माया सिंह
  7. ग्वालियर दक्षिण- नारायण सिंह कुशवाहा
  8. भांडेर- घनश्याम पिरोनिया
  9. पोहरी- सुरेश राठखेड़ा
  10. शिवपुरी- देवेंद्र कुमार जैन
  11. कोलारस- महेंद्र यादव
  12. बमोरी- महेंद्र सिंह सिसोदिया
  13. अशोकनगर- जजपाल सिंह
  14. मुंगावली- बृजेंद्र सिंह यादव
  15. बीना- महेश राय
  16. टीकमगढ़- राकेश गिरी
  17. जतारा- हरिशंकर खटीक
  18. पृथ्वीपुर- शिशुपाल यादव
  19. निवाड़ी- अनिल जैन
  20. चंदला- दिलीप अहिरवार
  21. बिजावर- राजेश शुक्ला
  22. दमोह- जयंत मलैया
  23. जबेरा- धर्मेंद्र सिंह लोधी
  24. हटा- उमा खटीक
  25. पवई- प्रहलाद लोधी
  26. रैगांव- प्रतिमा बागरी
  27. नागौद- नागेंद्र सिंह
  28. अमरपाटन- रामखेलावन पटेल
  29. सेमारिया- केपी त्रिपाठी
  30. त्यौंथर- सिद्धार्थ तिवारी
  31. मनगंवा- नरेन्द्र प्रजापति
  32. गुढ़- नागेंद्र सिंह
  33. चित्रांगी- राधा सिंह
  34. सिंगरौली- रामनिवास शाह
  35. देवसर- राजेंद्र मेश्राम
  36. धौहानी- कुंवर टेकाम
  37. व्योहारी- शरद कोल
  38. बांधवगढ़- शिवनारायण सिंह
  39. बोहरीबंद- प्रणय पांडे
  40. जबलपुर उत्तर- अभिलाष पांडे
  41. सिहोरा- संतोष बरबडे
  42. मंडला- संपातिया उईके
  43. बालाघाट- मौसम बिसेन
  44. वारासिवनी- प्रदीप जायसवाल
  45. केवलारी- राकेश पाल सिंह
  46. लखनादौन- विजय उईके
  47. तेंदूखेड़ा- विश्ननाथ सिंह
  48. चुराई- लखन वर्मा
  49. बैतूल- हेमंत खंडेलवाल
  50. टिमरनी- संजय शाह
  51. सिवनी-मालवा- प्रेमशंकर वर्मा
  52. होशंगाबाद- सीतासरन शर्मा
  53. पिपरिया- ठाकुर दास नागवंशी
  54. भोजपुर- सुरेंद्र पटवा
  55. बसोदा- हरिसिंह रघुवंशी
  56. कुरवाई- हरीसिंह सप्रे
  57. शमशाबाद- सूर्य प्रकाश मीणा
  58. भोपाल दक्षिण-पश्चिम- भगवान दास सबनानी
  59. आष्टा- गोपाल सिंह
  60. नरसिंहगढ़- मोहन शर्मा
  61. व्याबरा- नारायण सिंह
  62. राजगढ़- अमर सिंह यादव
  63. सारंगपुर- गौतम टेटवाल
  64. सुसनेर- विक्रम सिंह राणा
  65. शुजालपुर- इंदर सिंह परमार
  66. कालापीपल- घनश्याम चंद्रवंशी
  67. बागली- मुरली भंवरा
  68. मंधाता- नारायण पटेल
  69. खंडवा- कंचन मुकेश तन्वे
  70. पंधावा- छाया मोरे
  71. नेपानगर- मंजू दादू
  72. बुरहानपुर- अर्चना चटनीस
  73. बड़वाह- सचिन बिडला
  74. खरगोन- बालकृष्ण पाटीदार
  75. भगवानपुरा- चंद्र सिंह वाम्कले
  76. सेंधवा- अंतर सिंह आर्य
  77. जोबट- विशाल रावत
  78. सरदारपुर- वेल सिंह भूरिया
  79. मनावर- शिवराम कन्नोज
  80. धार- नीना विक्रम वर्मा
  81. इंदौर-3 - राकेश गोलू शुक्ला
  82. इंदौर-5- महेंद्र हार्डिया
  83. महू- ऊषा ठाकुर
  84. महिदपुर- बहादुर सिंह चौहान
  85. उज्जैन उत्तर- अनिल कालूहेडा
  86. बडनगर- जितेंद्र पंड्या
  87. रतलाम ग्रामीण- मथुरालाल डावर
  88. जावरा- राजेंद्र पांडेय
  89. अलोट- चिंतामणि मालवीय
  90. गरोठ- चंद्रर सिंह सिसोदिया
  91. मानसा- अनिरूद्ध मारू
  92. नीमच- दिलाप सिंह परिहार

BJP ने अपनी 5वीं लिस्ट में 12 महिलाओं को टिकट दिया है, जबकि तीन मंत्रियों के टिकट काटे हैं. 

छत्तीसगढ़ वाला दाव क्या कांग्रेस को MP में दिलाएगा सत्ता की कुर्सी

 

Read More
{}{}