trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11384466
Home >>Madhya Pradesh - MP

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले पहले अपने आपको जोड़ना पड़ेगा, किसके लिए कही यह बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश भी पहुंचेगी, इससे पहले राहुल की यात्रा से पहले ही कांग्रेस ने एमपी में तैयारियां शुरू कर दी है. वहीं आज ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अमित शाह बड़ा बयान दिया है.  

Advertisement
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले पहले अपने आपको जोड़ना पड़ेगा, किसके लिए कही यह बात
Stop
Zee Media Bureau|Updated: Oct 07, 2022, 05:08 PM IST

आकाश द्विवेदी/भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ''भारत जोड़ो यात्रा'' फिलहाल दक्षिण में हैं, उनकी यात्रा मध्य प्रदेश में भी आएगी, ऐसे में कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एमपी में आने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश में 17 उप यात्राएं निकालेगी, जिनमें एमपी जोड़ो यात्रा भी शामिल है, वहीं कांग्रेस की इन यात्राओं पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान दिया है. 

पहले अपने आपको जोड़ना पड़ेगा 
वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कमलनाथ द्वारा एमपी जोड़ो यात्रा निकाले जाने पर जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ''वह कांग्रेस की भारत जोड़ यात्रा पर पहले भी कह चुके हैं, जबकि एक बार फिर कह रहे हैं कि कांग्रेस को पहले अपने आप को जोड़ना पड़ेगा भाई.'' सिंधिया ने कहा कि वह इस मुद्दे पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते हैं. बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे हुए थे, जहां उन्होंने 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल थे. 

कांग्रेस निकालेगी 17 उप यात्राएं 
दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में आने से पहले ही कांग्रेस प्रदेश में  17 उप यात्राएं निकालेगी, कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस प्रदेश में उपयात्राएं निकालकर बीजेपी सरकार की नाकामियों बताने के साथ 15 महीने की कमलनाथ सरकार के दौरान के खूबियों क जनता को गिनाएगी, वहीं भारत जोड़ो यात्रा में लोगों को शामिल करने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर ब्रोशर भी बाटेंगे, जिसमें यात्रा की जानकारी के साथ-साथ हर काम की पूरी जानकारी भी होगी. 

बीजेपी ने साधा निशाना
वहीं कांग्रेस की उपयात्राओं पर बीजेपी ने निशाना साधा, बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि ''कांग्रेस राहुल गांधी की फ्लॉप यात्रा को सहारा देना चाहती है, इसलिए प्रदेश में उपयात्राएं निकाल रही है, कांग्रेस की वोटो की राजनीति करती है, लेकिन वह इसमें सफल नहीं होगी, 2023 में प्रदेश की जनता कांग्रेस को जवाब देगी. क्योंकि कांग्रेस नेताओं को खुद पता है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फ्लॉप हो चुकी है.''

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा करीब 16 दिन तक मध्य प्रदेश में रहेगी, राहुल गांधी बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री लेंगे, जिसके बाद उनकी यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी इस दौरान राहुल गांधी बाबा महाकाल मंदिर में भी दर्शन करने जाएंगे. ऐसे में कांग्रेस राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों में जुट गई है. 

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस विधायकों पर ट्रेन में महिला से बदतमीजी का आरोप, कह-दोनों नशे में थे 

Read More
{}{}