trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11498858
Home >>Madhya Pradesh - MP

IPL 2023 Auction: सैम करेन बने इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 40 वर्षीय ये गेंदबाज भी बिका...

आईपीएल ऑक्शन खत्म हो चुका है. इस ऑक्शन में इंग्लैंड के सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है. उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं कुल 5 खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा रुपये में खरीदा गया है.

Advertisement
IPL 2023 Auction: सैम करेन बने इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 40 वर्षीय ये गेंदबाज भी बिका...
Stop
Zee Media Bureau|Updated: Dec 23, 2022, 11:51 PM IST

IPL Auction 2023: आईपीएल ऑक्शन खत्म हो चुका है. इस ऑक्शन में इंग्लैंड के सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है. उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं कुल 5 खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा रुपये में खरीदा गया है. हैरानी की बात ये रही कि पांचों खिलाड़ी विदेशी रहे है. महंगे बिकने वालों में बेन स्टोक्स 16 करोड़, निकोलस पूरन 16 करोड़, कैमरन ग्रीन 17.50 करोड़ , हैरी ब्रुक 13.25 करोड़ शामिल है. वहीं भारत के मयंक अग्रवाल आज की बोली में सबसे महंगे रहे उन्हें हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा है.

बता दें कि गेंदबाज शिवम मावी को गुजरात ने 6 करोड़ में खरीदा वो सबसे महंगे दूसरे खिलाड़ी रहे. वहीं इंग्लैड के जो रुट को राजस्थान और शाकिब अल हसन फिर कोलकाता नाइट राईडर्स से खेलते दिखेंगे.

रुट पहली बार खेलेंग आईपीएल
बता दें कि जो रुट कभी आईपीएल में नहीं खेले है. हालांकि उन्होंने 2018 में रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन तब कोई खरीददार नहीं मिला था. वहीं इस बार भी उन्हें खरीदने में पहले की तरह कोई रुचि नहीं दिखा रहा था लेकिन आखिरकार राजस्थान ने उन्हें बेस प्राइस 1 करोड़ में खरीद लिया.

उम्रदराज स्पिनरों को भी खरीदा
भारतीय टीम के स्पिनर अमित मिश्रा को आईपीएल ऑक्शन 2023 में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 50 लाख रुपये की बेस प्राइज में खरीदा है. 40 साल के अमित मिश्रा इसी के साथ सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए है. वहीं पीयूष चावला को मुंबई इंडियन ने 50 लाख रुपये की बेस प्राइज में खरीदा है. पीयूष चावला की उम्र 33 साल है.

इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

1.    केन विलियमसन को गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ में खरीदा 
2.    हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में खरादा
3.    मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
4.    अजिंक्य रहाणे को 50 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा 
5.    सैम कुरेन  को 18.50 करोड़ पंजाब किंग्स ने खरीदा
6.    ओडिएन स्मिथ को 50 लाख में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा 
7.    सिकंदर रजा को 50 लाख में पंजाब किंग्स ने खरीदा
8.    जेसन होल्डर को 5.75 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
9.    कैमरून ग्रीन को 17.50 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा
10.    बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा
11.   निकोलस पूरन को 16 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा
12.    हेनरिक क्लासेन को 5.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद  ने खरीदा

Read More
{}{}