trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11600691
Home >>Madhya Pradesh - MP

होली के जश्न में डूबा पूरा देश, राष्ट्रपति, PM मोदी समेत मंत्रियों ने दी रंगों के त्यौहार की बधाई

Holi Wishes: होली का त्यौहार (Holi festival) देश भर में धूम धाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu Wishes), पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi Wishes) सहित कई नेताओं ने देश वासियों को शुभकामनाएं दी.

Advertisement
होली के जश्न में डूबा पूरा देश, राष्ट्रपति, PM मोदी समेत मंत्रियों ने दी रंगों के त्यौहार की बधाई
Stop
Shubham Tiwari|Updated: Mar 08, 2023, 11:05 AM IST

Holi Festival 2023: होली के रंग की चमक पूरे देश में देखी जा रही है. इस मौके पर देशभर में काफी ज्यादा उत्साह है. लोग एक दूसरे से मिलकर खुशियां बांट रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं. ऐसे में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu ), पीएम मोदी (Narendra Modi) सहित कई नेताओं ने देश वासियों को शुभकामनाएं (Best wishes) दी. किसने क्या कहा जानते हैं.

राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा कि 'उल्लास और उमंग के पर्व होली की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं'. स्नेह और भाईचारे का यह त्योहार हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का प्रतीक है. मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व नई ऊर्जा का संचार करे.

 

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1633280779328389120?t=gJXC00e...

पीएम ने दी शुभकामनाएं
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 'होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे'. Wishing you all a happy and colourful Holi!
 

https://twitter.com/narendramodi/status/1633295457203154949?t=tx2e53vgEy...

राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
होली के अवसर पर राहुल गांधी ने देश वासियों को शुभकामनाएं दी. इस मौके पर उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि 'होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े'. Wishing a very Happy Holi to everyone.

 

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1633281944099123201?t=ldSuoZepsSw...

सीएम शिवराज ने दी शुभकानाएं
होली के मौके पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने प्रदेश वासियों और देश वासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा की 'खुशियों का गुलाल उड़े,स्नेह की वर्षा हो, हर हृदय में सद्भाव का भाव गुंजित हो. सौहार्द के आकाश में बांसुरी की मीठी धुन हो, रंगों को भी प्रेम के रंग में रंग दें, ऐसी होली हो'. आपको होली की हार्दिक बधाई.यह पर्व आपके जीवन में सुख,समृद्धि, आनंद के नए रंग घोले, यही कामना करता हूं.

 

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1633312736711942144?t=SjTrKbXm...

कमलनाथ ने दी शुभकामनाएं
एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर डालते हुए  'Happy holi' लिखकर शुभकामनाएं दी.

 

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1633138450366103554?t=ye3Qs5zxv...

ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि होली के उत्सव को आप सब धूम धाम से मनाएं, खूब गुझिया खाएं और खूब रंग लगाएं लेकिन ध्यान रहे ही किसी भी तरह का हुड़दंग न करें और सावधानी बरतें.

 

https://twitter.com/JM_Scindia/status/1633313997184458754?t=gxWOxijBCJ7O...

नरेंद्र सिंह तोमर
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने होली के अवसर पर प्रदेश और देश वासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि होली का त्योहार एकता का त्योहार है इस मौके पर आप सब आपसी एकता बनाकर त्योहार को मनाएं.

https://twitter.com/nstomar/status/1633135336363823104?t=362L9oijtoS-nHP...

नरोत्तम मिश्र ने दी शुभकामनाएं
एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने होली  की शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 'समस्त देश व प्रदेशवासियों को रंग और उमंग के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं' ईश्वर से कामना करता हूं कि आपसी प्रेम व उल्लास का यह उत्सव आप सभी के जीवन में सुख और समृद्धि का संचार करे'

 

https://twitter.com/drnarottammisra/status/1633305066521124866?t=LWeQvI6...

Read More
{}{}