trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11838616
Home >>Madhya Pradesh - MP

दिग्विजय सिंह बोले- वैज्ञानिकों को 17 माह से नहीं मिला वेतन, सिंधिया ने बोला करारा हमला

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों ग्वालियर प्रवास पर है. यहां उन्होंने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सभी को बधाई दी. वहीं दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा है. 

Advertisement
दिग्विजय सिंह बोले- वैज्ञानिकों को 17 माह से नहीं मिला वेतन, सिंधिया ने बोला करारा हमला
Stop
Shikhar Negi|Updated: Aug 23, 2023, 11:48 PM IST

Jyotiraditya scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों ग्वालियर प्रवास पर है. वे इस दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को सेन समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां उन्होंने कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सभी को बधाई दी. वहीं दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा है. 

सिंधिया ने चंद्रयान-3 को लेकर कहा कि ये एक अद्भुत क्षण हैं. भारत का तिरंगा आज चांद पर गाड़ कर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमारे इसरो के वैज्ञानिक और संस्था ने भारत का नाम विश्व पटल पर ही नहीं बल्कि पूरी सृष्टि में उजागर किया है. उन्होंने कहा कि मैं सारे वैज्ञानिकों को बधाई देना चाहता हूं, और विश्वास दिलाना चाहता हूं कि विज्ञान और टेक्नॉलॉजी के क्षेत्र में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत अब अग्रसर होगा.

दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की तस्वीर और भारत की तकदीर को ठेस पहुंचाना दिग्विजय सिंह की आदत है. ऐसे अनेक प्रमाण हैं. आज जब भारत का नाम विश्व में ऊंचा हो रहा है तो कांग्रेस की यह विचारधारा भारत माता को नीचा दिखा रही है. उनकी प्रवृत्ति में कब परिवर्तन आएगा. 

MP Election 2023: बीजेपी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने जारी की लिस्ट, इन्हें मिले टिकट

सर्जिकल स्ट्राइक पर भी दिया बयान
वहीं सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक होती है तो प्रश्न आर्मी पर किया जाता है.  भारत के बाहर जाते हैं तो 2 इंडिया की बात करते हैं. यह सोच देश बनाने की नहीं बल्कि देश तोड़ने की सोच है. इसका करारा जवाब प्रदेश की जनता आने वाले समय में देगी.

क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने?
सीहोर के बुधनी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चंद्रयान को लेकर कुछ बड़े बयान दिए हैं. मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि] हमें उम्मीद है कि चंद्रयान की लैंडिंग में हम सफल होंगे. इसरो आज की संस्थान नहीं है, इसे जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी द्वारा स्थापित किया गया था. हमें गर्व है कि वैज्ञानिकों ने चंद्रयान को चंद्रमा तक पहुंचा. जिन वैज्ञानिकों ने चंद्रयान को सफल बनाया है. उन वैज्ञानिकों का 17 माह से वेतन नहीं मिला प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि वैज्ञानिकों को वेतन दिया जाए.

रिपोर्ट - प्रियांशु यादव

Read More
{}{}