trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11302790
Home >>Madhya Pradesh - MP

Independence Day 2022: भोपाल में झंडा फहराएंगे सीएम शिवराज, जानें आपके जिले में कौन करेगा ध्वजारोहण

Independence Day 15th August: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह 8 बजे भोपाल में झंडा फहराएंगे. वहीं मंत्री अपने प्रभारी जिलों में झंडा फहराकर सीएम का संदेश पढ़ेंगे.

Advertisement
Independence Day
Stop
Zee News Desk|Updated: Aug 15, 2022, 07:13 AM IST

प्रमोद शर्मा/भोपाल: देश आज 76वां (76th Independence Day 15th August Celebration) स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ देशभर में कार्यक्रम होंगे और तिरंगा फहराया जाएगा.भोपाल में आज सुबह 8 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ध्वजारोहण करेंगे. वहीं मंत्री अपने प्रभारी जिलों में ध्वजारोहण कर सीएम के सन्देश का वाचन करेंगे.22 जिलों में वहां के कलेक्टर झंडा फहराएंगे.

इंदौर: डॉ नरोत्तम मिश्रा
जबलपुर: गोपाल भार्गव
ग्वालियर: तुलसीराम सिलावट
नरसिंहपुर:विजय शाह
उज्जैन:जगदीश देवड़ा

मंडला:बिसाहूलाल सिंह
देवास:यशोधरा राजे सिंधिया

सागर:भूपेंद्र सिंह
अनूपपुर:मीना सिंह मांडवे

छिंदवाड़ा:कमल पटेल
दमोह:गोविंद सिंह

सिंगरौली:बृजेंद्र प्रताप सिंह
विदिशा:विश्वास कैलाश सारंग

सीहोर:डॉक्टर प्रभु राम चौधरी
शिवपुरी:डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया

गुना:प्रद्युम्न सिंह तोमर
छतरपुर:ओमप्रकाश सकलेचा

खंडवा:उषा ठाकुर
रायसेन:अरविंद भदौरिया

राजगढ़:डॉ मोहन यादव
बड़वानी:हरदीप सिंह डंग

 

मंदसौर:राजवर्धन सिंह दत्तीगांव
मुरैना:भारत सिंह कुशवाह

झाबुआ:इंदर सिंह परमार
शहडोल:रामखेलावन पटेल

पन्ना:रामकिशोर कावरे
शाजापुर:बृजेंद्र सिंह यादव

दतिया:सुरेश धाकड़
रतलाम:ओ पी एस भदौरिया

इन 22 जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे:

निवाड़ी,हरदा,सतना,कटनी, डिंडोरी,आगर- मालवा,नर्मदापुरम,खरगौन,भिंड,टीकमगढ़,धार,अशोकनगर,सिवनी,नीमच,उमरिया,
बुरहानपुर,अलीराजपुर,श्योपुर,बैतूल,सीधी,बालाघाट.

आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 9:00 बजे,लाल परेड ग्राउन्ड, भोपाल में ध्वजारोहण कर प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे.इस बार आयोजन में जनता को कार्यक्रम देखने की अनुमति रहेगी.लंबे समय से कोरोना के चलते आयोजनों में भीड़ इकट्ठा नहीं की जा रही थी.

सीएम शिवराज सिंह चौहान का आज का प्रोग्राम:

15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 8 बजे - मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण.
8:20 बजे - स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण.
8:30 बजे - भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण.
8:40 बजे - शौर्य स्मारक में शौर्य स्तंभ पर रीथ चढ़ाना एवं भारत माता प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि.
9 बजे - मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में,ध्वजारोहण -स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम.
3:30 बजे -राष्ट्रपति महोदय द्वारा घोषित पुलिस नगर सेना एवं जेल विभाग के वीरता, विशिष्ट सेवा व सराहनीय सेवा पदक प्राप्त अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात.
4:55 बजे - राजभवन में, स्वागत समारोह कार्यक्रम.
6:30 बजे - रवीन्द्र भवन में, आजादी का अमृत महोत्सव - स्वाधीनता पर्व.

Read More
{}{}