trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11360485
Home >>Madhya Pradesh - MP

MP Daily Current Affairs 21 September 2022: ये हैं 21 सितंबर के करेंट अफेयर्स के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन

Madhya Pradesh Today Current Affairs Daily Quiz: देश दुनिया से कनेक्ट होने और कॉम्पिटेटिव एक्जाम में अच्छा स्कोर करने के लिए पढ़िए 21 सितंबर 2022 के इंपोर्टेंट करंट अफेयर्स के प्रश्न.

Advertisement
MP Daily Current Affairs 21 September 2022
Stop
Abhay Pandey|Updated: Sep 21, 2022, 04:58 AM IST

Madhya Pradesh Daily Current Affairs 21 September 2022: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना कितना कठिन है. यह बात आप बहुत अच्छी तरह से समझते हैं. कॉन्पिटेटिव एग्जाम वही व्यक्ति क्रेक कर सकता है. जो दिन रात एक कर के पूरी लगन के साथ पढ़ाई करता है क्योंकि आज के समय में पहले के मुकाबले एग्जाम का लेवल बहुत ही ज्यादा टफ हो गया है. अब करंट अफेयर्स भी बहुत डीप में पूछे जाते हैं. इसलिए आपको डेली करंट अफेयर्स पढ़ने चाहिए तो चलिए आपको बताते हैं आज के कुछ महत्वपूर्ण क्वेश्चंस.

1.हाल ही में इंग्लैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में रुषा तंबत ने कांस्य का पदक जीता, इनका संबंध मध्य प्रदेश के किस जिले से हैं?
उत्तर: भोपाल

2.हाल ही में मध्य प्रदेश में कितने लोगों ने रक्तदान करके एक दिन में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बनाया है? 
उत्तर: 26,000

3.भोपाल में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप मध्य प्रदेश के किस खिलाड़ी ने 10 हजार मीटर पैदल चाल में पहला स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर: आशीष संतोष यादव

4.केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष पल्स पोलियो अभियान के लिए मध्य प्रदेश के कितने जिलों को चिन्हित किया गया है?
उत्तर: 16

MP Daily Current Affairs 20 September 2022: ये हैं 20 सितंबर के करेंट अफेयर्स के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन

5.हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के लिए कितने जिलों में कौशल विकास केंद्रों का लोकार्पण किया?
उत्तर: मंडला, छिंदवाड़ा, शिवपुरी और शहडोल(4)

6.अजय भट्ट जो वर्तमान में रक्षा मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं, वे किस निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं?
उत्तर: नैनीताल-उधम सिंह नगर

7.बधिर लोगों का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह 2022 (International Week of Deaf People 2022) कब से कब तारीख तक मनाया जा रहा है?
उत्तर: 19 से 25 सितंबर 2022

8.समरकंद में एससीओ परिषद की 22वीं बैठक में 2022-2023 के दौरान किस शहर को पहली सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी के रूप में नामित किया गया है?
उत्तर: वाराणसी

9.किस बॉलीवुड अभिनेता ने "मुस्कुराते चंद लम्हे और कुछ खामोशियां" पुस्तक प्रकाशित की है?
उत्तर: मनोज बाजपेयी

10.किस राज्य के नए सचिवालय परिसर का नाम बी.आर. अम्बेडकर पर होगा?
उत्तर: तेलंगाना

Read More
{}{}