trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh12276478
Home >>MP Lok Sabha Elections 2024

Dewas Lok Sabha Chunav Result: देवास में दूसरी बार जीते महेंद्र सिंह सोलंकी, नहीं टिक पाई कांग्रेस

Dewas Lok Sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश की देवास लोकसभा सीट SC के लिए आरक्षित सीट है. इस सीट पर BJP कैंडिडेट महेंद्र सिंह सोलंकी दूसरी बार जीत हासिल करने में सफल हो गए हैं. कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्रीय मालवीय उन्हें कड़ी टक्कर नहीं दे पाए.

Advertisement
Dewas Lok Sabha Chunav Result: देवास में दूसरी बार जीते महेंद्र सिंह सोलंकी, नहीं टिक पाई कांग्रेस
Stop
Ruchi Tiwari|Updated: Jun 04, 2024, 06:45 PM IST

Dewas Lok Sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश की देवास लोकसभा सीट में BJP ने हैट्रिक लगा ली है. ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. इस सीट पर BJP के कद्दावर नेता महेंद्र सिंह सोलंकी दूसरी बार जीतकर सांसद बन गए हैं. कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय उन्हें कड़ी टक्कर नहीं दे पाए.

देवास लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024
देवास लोकसभा चुनाव 2024 में BJP के कद्दावर नेता महेंद्र सिंह सोलंकी ने जीत हासिल की है. उन्हें कुल 928941 वोट मिले हैं. वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय के खाते में 503716 वोट आए. BJP प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने कांग्रेस के राजेंद्र मालवीय को 425225 वोट से हराया है.

देवास लोकसभा चुनाव 2024
लोकसभा चुनाव 2024 में देवास सीट पर BJP के महेंद्र सिंह सोलंकी और कांग्रेस के राजेंद्रीय मालवीय के बीच मुकाबला रहा. महेंद्र सिंह सोलंकी ने 2019 के चुनाव में इस सीट पर जीत हासिल की थी. वे BJP के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं. वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी  राजेंद्रीय मालवीय 2 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 

देवास लोकसभा चुनाव 2019 
2019 लोकसभा चुनाव में MP की देवास लोकसभा सीट पर BJP ने जीत हासिल की थी. 2019 में  BJP के महेंद्र सोलंकी और कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद सिंह टिपान्या के मुकाबला था. इस चुनाव में BJP प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने 3,72,249 वोट से जीत हासिल की थी. महेंद्र सोलंकी को कुल 8.6 लाख वोट हासिल हुए थे जबकि कांग्रेस के प्रहलाद सिंह टिपान्या के खाते में 4.9 लाख वोट आए थे.

ये भी पढ़ें- Mandla Lok Sabha Chunav Result: मंडला में 1 लाख से ज्यादा वोट से जीते फग्गन सिंह कुलस्ते, 16 राउंड में हुई काउंटिंग

देवास लोकसभा चुनाव 2014
लोकसभा चुनाव 2014 में भी देवास सीट पर BJP ने जीत हासिल की थी. BJP प्रत्याशी मनोहर उंटवाल ने करीब 2.5 लाख वोट के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार सज्जन सिंह वर्मा को हराया था. 

देवास लोकसभा सीट
देवास लोकसभा सीट SC के लिए आरक्षित सीट है. इसमें कुल 8 विधानसभा सीट- आष्टा, आगर, शाजापुर, शुजालपुर, कालापीपल, हाटपिपल्या, सोनकच्छ और देवास शामिल हैं.  इन सभी सीटों पर 2023 विधानसभा चुनाव में BJP प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. 

ये भी पढ़ें-  लोकसभा चुनाव 2024 में इंदौर में बना बड़ा रिकॉर्ड

Read More
{}{}