trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11975196
Home >>MP Assembly Election

MP Chunav Result 2023:पांढुर्णा पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार! नीलेश उइके जीते

Pandhurna MP Chunav Result 2023: कांग्रेस ने पांढुर्णा विधानसभा सीट पर जीत हासिल की. नीलेश उइके ने बीजेपी के प्रकाश उइके को 10,457 वोटों के अंतर से हराया.  

Advertisement
Pandhurna MP Election Result 2023
Stop
Abhay Pandey|Updated: Dec 05, 2023, 01:23 AM IST

Pandhurna MP Election Result 2023:  कांग्रेस ने पांढुर्णा विधानसभा सीट पर जीत हासिल की. कांग्रेस के नीलेश उइके विजयी हुए हैं. यह जीत  करीबी मुकाबले के बाद मिली. उइके ने भाजपा के प्रकाश उइके को 10,457 वोटों के अंतर से हराया. बता दें कि पांढुर्णा विधानसभा सीट जो अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित है. यहां पर भी 17 नवंबर, 2023 को मतदान हुए थे. इस निर्वाचन क्षेत्र में 2018 में कांग्रेस के नीलेश उइके और 2013 में कांग्रेस के ही जतन उइके द्वारा को जीत मिली थी. 2023 के चुनावों के लिए, पूर्व मजिस्ट्रेट प्रकाश उइके, जो भाजपा में शामिल हुए, उनको उम्मीदवार बनाया था. वहीं, कांग्रेस ने इस चुनाव में पांढुर्णा विधानसभा पर अपना कब्जा बरकरार रखने का लक्ष्य रखते हुए निवर्तमान विधायक नीलेश उइके को उम्मीदवार बनाया था.

 

पिछले चुनाव के नतीजे
छिंदवाड़ा जिले की पांढुर्णा विधानसभा सीट पर पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा है.  2008 के चुनावों में, भाजपा के रामराव कावदेती 38,572 वोटों के साथ विजयी हुए, उन्होंने कांग्रेस के डॉ. बाबूलाल खंडाते को हराया, जिन्हें 31,040 वोट मिले थे. हालांकि, 2013 के चुनावों में, कांग्रेस ने वापसी की और जतन उइके ने भाजपा के टीकाराम कोराची के खिलाफ 1,478 वोटों के मामूली अंतर से सीट हासिल की. वहीं, पिछले चुनाव में, कांग्रेस के नीलेश पुसाराम उइके 80,125 वोट हासिल करके एक शानदार जीत के साथ विधायक बने थे. उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी, भाजपा के टीकाराम कोराची को 35.00% वोट प्रतिशत के साथ 58,776 वोट मिले. नीलेश उइके की जीत का अंतर 21,349 वोटों से काफी रहा था.

पांढुर्णा के विधायकों की सूची:
1967 - माधव लाल दुबे (कांग्रेस)
1972 - माधव लाल दुबे(कांग्रेस)
1977 - माधव लाल दुबे(कांग्रेस)
1980 - माधव लाल दुबे (कांग्रेस)
1985 - मारोतराव खवसे (निर्दलीय)
1990 - मारोतराव खवसे (BJP)
1993 - चन्द्र शेखर संबरतोड़ (कांग्रेस)
1998 - सुरेश ज़ालके (कांग्रेस)
2003 - मारोतराव खवसे (BJP)
2008 - रामराव कवदेती(BJP)
2013 - जतन उइके (कांग्रेस)
2018 - नीलेश उइके(कांग्रेस)

Read More
{}{}