trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11979863
Home >>MP Assembly Election

Mandla Chunav Result: मंडला में BJP ने रखा जीत का सिलसिला बरकरार, इतने वोटों से कांग्रेस को हराया

Mandla Chunav Result 2023: मध्य प्रदेश की मंडला विधानसभा से एक बार फिर भाजपा ने जीत हासिल की. बता दें कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट से बीजेपी ने जीत हासिल की थी.     

Advertisement
Mandla Election Result 2023
Stop
Abhay Pandey|Updated: Dec 04, 2023, 11:46 PM IST

Mandla Assembly Election Result: मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाके का मंडला अहम जिला है. यहां तीन विधानसभा सीटें मंडला, बिछिया और निवास हैं. मंडला की बात करें तो पिछली बार यानी 2018 के चुनाव में भाजपा ने मंडला विधानसभा सीट पर कब्ज़ा किया था. यहां से बीजेपी के देवसिंह सैयाम जीते थे, उन्हाेंने चुनाव में कांग्रेस के संजीव छोटेलाल उइके को मात दी थी. एक बार फिर भाजपा ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है और यहां से संपतिया उइके ने 15947 वोटों से जीत हासिल की है. 

पिछले चुनाव के आंकड़ें
आदिवासी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित मंडला विधानसभा सीट पर पिछले तीन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस (आईएनसी) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. 2008 के चुनाव में, भाजपा के देव सिंह सैयाम 59,932 वोटों के साथ विजयी हुए. उन्होंने, कांग्रेस के संजीव छोटेलाल उइके को हराया, जिन्होंने 50,989 वोट हासिल किए थे. वहीं, 2013 के चुनाव में, पासा पलट गया और कांग्रेस के संजीव छोटे लाल उइके 80,066 वोटों के साथ विजेता बने, उन्होंने भाजपा की संपतिया उइके को हराया, जिन्होंने 76,239 वोट हासिल किए. पिछले चुनाव यानी 2018 के चुनाव में, भाजपा ने मंडला विधानसभा सीट पर अपना कब्ज़ा फिर से हासिल कर लिया, जिसमें देवसिंह सैयाम 88,873 वोटों से जीते. कांग्रेस के संजीव छोटेलाल उइके ने कड़ी टक्कर दी लेकिन उन्हें 76,668 वोट मिले थे.

जाति समीकरण
मंडला विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है. हालांकि, इस विधानसभा सीट पर सामान्य वर्ग के लोगों की जनसंख्या आदिवासियों से अधिक है. इस क्षेत्र में सामान्य जाति के मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या के अलावा मुस्लिम मतदाताओं की भी अच्छी खासी मौजूदगी है.

मंडला विधान सभा से विधायकों की सूची
1957 - नारायणी देवी (कांग्रेस)
1962 - नारायणी देवी (कांग्रेस)
1967 - नारायणी देवी (कांग्रेस)
1972 - नारायणी देवी (कांग्रेस)
1977 - विजय दत्त झा (जनता पार्टी)
1980 - मोहनलाल (कांग्रेस)
1985 - हिम्मत सिंह परतेती (कांग्रेस)
1990 - छोटेलाल उइके(कांग्रेस)
1993 - छोटेलाल उइके(कांग्रेस)
1998 - देवेन्द्र टेकाम(कांग्रेस)
2003 - शिवराज शाह (BJP)
2008 - देव सिंह सैयाम(BJP)
2013 - संजीव उइके (कांग्रेस)
2018 - देव सिंह सैयाम (BJP)

Read More
{}{}