trendingNow/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh11983359
Home >>MP Assembly Election

Jabera Election Result 2023: जबेरा सीट पर लोधी vs लोधी, जनता ने किस पर जताया भरोसा, देखें रिजल्ट सबसे तेज

Jabera Vidhan Sabha Chunav Result 2023: जबेरा विधानसभा सीट पर लोधी Vs लोधी के बीच मुकाबला रहा. BJP ने इस सीट पर धमेंद्र सिंह लोधी को खड़ा किया है, जबकि उनके खिलाफ कांग्रेस ने प्रताप सिंह लोधी को मैदान में उतारा.  पढ़ें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे- 

Advertisement
Jabera Election Result 2023: जबेरा सीट पर लोधी vs लोधी, जनता ने किस पर जताया भरोसा, देखें रिजल्ट सबसे तेज
Stop
Ruchi Tiwari|Updated: Dec 08, 2023, 04:09 AM IST

Jabera Assembly Election Result 2023: बुंदेलखंड अंचल की जबेरा विधानसभा सीट दमोह जिले में आती है. यहां BJP और कांग्रेस दोनों ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए एक बार फिर लोधी प्रत्याशियों पर दांव चला. BJP ने विधायक धर्मेंद सिंह लोधी को एक बार फिर टिकट दी, जबकि कांग्रेस ने भी फिर से प्रताप सिंह लोधी पर भरोसा जताया है. इस सीट पर 2018 मेंBJP ने कब्जा किया और धर्मेंद्र सिंह लोधी विधायक बने. साल 2023 विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर BJP ने जीत हासिल की है.

जबेरा विधानसभा चुनाव 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए BJP और कांग्रेस दोनों ने एक बार फिर अपने-अपने पुराने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा. इस बार भी बुंदेलखंड अंचल की जबेरा सीट लोधी vs लोधी का मुकाबलारहा. BJP ने फिर से धर्मेंद्र सिंह लोधी और कांग्रेस ने प्रताप सिंह लोधी को टिकट दिया.

जबेरा विधानसभा चुनाव 2023 रिजल्ट 

जबेरा विधानसभा चुनाव 2023 में BJP प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कुल 72249 वोट हासिल किए. वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह लोधी  को 56366 वोट मिले. BJP प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कुल 15883 वोट के अंतर से जीत हासिल की है.

जबेरा विधानसभा सीट
जबेरा विधानसभा सीट की बात करें तो इस सीट पर वर्तमान में BJP का कब्जा है. 2018 विधानसभा चुनाव में BJP प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह लोधी को शिकस्त दी थी. इस सीट पर आदिवासी, लोधी, यादव और दलित वर्ग निर्णायक भूमिका निभाते हैं.   

जबेरा विधानसभा चुनाव 2018
2018 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में दमोह जिले की जबेरा सीट पर त्रिकोणीय मामला देखने को मिला. यहां BJP प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह लोधी, कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह लोधी और निर्दलीय प्रत्याशी आदित्य सालोमन के बीच मुकाबला रहा.  BJP प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह लोधी को कुल 48901 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप लोधी के खाते में 45416 वोट आए.

Read More
{}{}