trendingNow11822646
Hindi News >>देश
Advertisement

Independence Day Quiz: पहली बार कहां फहराया गया था तिरंगा झंडा? जीनियस ही दे पाएंगे इसका जवाब

15 August 2023: देशभर में हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान की शुरुआत हो चुकी है. आइए जानते हैं कि आप हमारे राष्ट्रीय ध्वज के बारे में क्या-क्या जानते हैं.

Independence Day Quiz: पहली बार कहां फहराया गया था तिरंगा झंडा? जीनियस ही दे पाएंगे इसका जवाब
Stop
Vinay Trivedi|Updated: Aug 13, 2023, 11:25 AM IST

15 August Quiz: जनरल नॉलेज (GK) का अर्थ अलग-अलग विषयों और फैक्ट्स की जानकारी होना होता है. इसमें इतिहास, भूगोल, साहित्य, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं जैसे विषय शामिल हैं. हर किसी को अच्छा जनरल नॉलेज होना चाहिए. इसकी मदद से आप देश-दुनिया की जानकारी से अपडेट रहते हैं. आगामी 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जाएगा. इस मौके पर लाल किला (Red Fort) पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा. आइए देखते हैं कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के बारे में आप कितना जानते हैं.

सवाल: तिरंगा पहली बार कहां फहराया गया था?
जवाब: तिरंगा पहली बार पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पारसी बगान स्क्वायर पर फहराया गया था.

सवाल: तिरंगा पहली बार कब फहराया गया था?
जवाब: तिरंगा पहली बार 7 अगस्त 1906 को फहराया गया था.

सवाल: राष्ट्रीय ध्वज पर बने चक्र का रंग क्या होता है?
जवाब: राष्ट्रीय ध्वज पर बने चक्र का रंग नीला होता है.

सवाल: तिरंगा में मौजूद केसरिया रंग किसका प्रतीक है?
जवाब: तिरंगा में मौजूद केसरिया रंग बलिदान का प्रतीक है.

सवाल: तिरंगा में मौजूद सफेद रंग किसका प्रतीक है?
जवाब: तिरंगा में मौजूद सफेद रंग शांति का प्रतीक है.

सवाल: तिरंगा में मौजूद हरा रंग किसका प्रतीक है?
जवाब: तिरंगा में मौजूद हरा रंग हरियाली का प्रतीक है.

सवाल: तिरंगा की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात क्या है?
जवाब: तिरंगा की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है.

सवाल: तिरंगा पर बने अशोक चक्र में कुल कितनी तीलियां होती हैं?
जवाब: तिरंगा पर बने अशोक चक्र में कुल 24 तीलियां होती हैं

सवाल: तिरंगे में पहली पट्टी का रंग कौन-सा है?
जवाब: तिरंगे में पहली पट्टी का रंग केसरिया होता है.

सवाल: 15 अगस्त को लाल किला पर तिरंगा कौन फहराता है?
जवाब: देश के प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लाल किला पर तिरंगा फहराते हैं.

Read More
{}{}