trendingNow11268236
Hindi News >>देश
Advertisement

President Election 2022: द्रौपदी मुर्मू की यशवंत सिन्हा पर 'बाहुबली' जीत, इतने वोटों के अंतर से दी शिकस्त

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति चुनावों के वोटों की गिनती रुक गई है. इस चुनाव में कुल 4754 वोट पड़े थे जिसमें से 4701 वैध, 53 अमान्य घोषित कर दिए गए. द्रौपदी मुर्मू को प्रथम वरीयता में वोट 2824 वोट मिले जिनकी वोट वैल्यू 67,6803 रही.

President Election 2022: द्रौपदी मुर्मू की यशवंत सिन्हा पर 'बाहुबली' जीत, इतने वोटों के अंतर से दी शिकस्त
Stop
Zee News Desk|Updated: Jul 22, 2022, 12:50 PM IST

Vote Counts for Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति चुनी गई हैं. राष्ट्रपति चुनावों के वोटों की गिनती रुक गई है. इस चुनाव में कुल 4754 वोट पड़े थे जिसमें से 4701 वैध, 53 अमान्य घोषित कर दिए गए. द्रौपदी मुर्मू को प्रथम वरीयता में वोट 2824 वोट मिले जिनकी वोट वैल्यू 6,768,03 रही, वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1877 वोट मिले, जिनकी वोट वैल्यू 3,801,77 रही. इसी भारी अंतर के साथ द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति लिए चुना गया है.

  1. उम्मीद से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत
  2. मुर्मू को मिले 6 लाख से भी ज्यादा वोट

उम्मीद से ज्यादा हासिल हुए वोट

जानकारी के मुताबिक 15 से 17 विपक्षी सांसद ऐसे थे जिन्होंने द्रौपदी मुमू को पक्ष में मतदान किया. इसी तरह देशभर की अलग-अलग विधानसभाओं से 100 से ज्यादा विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है. नतीजों में मुर्मू को उम्मीद से ज्यादा वोट हासिल हुए हैं, जिससे साफ है कि चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई है और विपक्षी नेताओं ने भी एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में अपना वोट दिया है.

सौंपा गया घोषणा पत्र

राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर P C Mody ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को अपेक्षा से ज्यादा वोट मिले. इतने वोट उनके कोटा (NDA) के नहीं थे. इसी आधार पर मैंने राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में, निर्वाचित राष्ट्रपति को घोषणा पत्र सौंप दिया है. 

विपक्ष उम्मीदवार ने मानी हार

फिलहाल द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को मिलकर बधाई दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यशवंत सिन्हा, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनीतिक हस्तियां बधाई दे चुके हैं. साथ ही विपक्षी नेता भी लगातार नई राष्ट्रपति को बधाई दे रहे हैं. यशवंत सिन्हा ने भी मुर्मू को बधाई दी और खुद की हार स्वीकार की. 

तीसरे राउंड में मारी बाजी

तीसरे दौर की काउटिंग में द्रौपदी मुर्मू को कुल 1333 वैध मतों में से 812 वोट मिले थे जबकि सिन्हा को 521 वोट मिले थे. इस राउंड में कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, मिजोरम, ओडिशा, मणिपुर जैसे राज्यों के वोट गिने गए थे. 

दूसरे दौर से ही स्पष्ट थी मुर्मू की जीत

इसी तरह दूसरे दौर की मतगणना में आने वाले 10 राज्यों में सभी सांसदों और विधायकों के कुल मतों के लगभग 72 फीसदी वोट हासिल किए थे. दूसरे दौर की काउंटिंग में मुर्मू को 1,138 वैध मतों में से 809 वोट मिले और सिन्हा को 329 वोट मिले थे. 

पहले दौर में ही बना ली थी जबरदस्त बढ़त

इसके अलावा सबसे पहले दौर की मतगणना में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के मतों की गिनती हुई थी और इस दौर के बाद मुर्मू ने 748 मतों में से 540 वोट पाकर शुरू से ही बढ़त बना ली थी. इस राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्येक सांसद के वोट का मूल्य 700 है. पहले दौर की मतगणना के बाद विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले थे.

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

 

 

Read More
{}{}