trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana01772612
Home >>Delhi-NCR-Haryana

Yamunanagar News: हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने दी अस्थाई रास्तें न प्रयोग करने की सलाह

Yamunanagar News: हरियाणा के यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज पर भारी बारिश के चलते बढ़ा जलस्तर. 1 लाख क्यूसेक पानी आने के बाद मिनी फ्लड घोषित कर दिया जाता है.

Advertisement
Yamunanagar News: हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने दी अस्थाई रास्तें न प्रयोग करने की सलाह
Stop
Zee Media Bureau|Updated: Jul 10, 2023, 01:01 AM IST

Yamunanagar Rain News: यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज पर रविवार को यमुना नदी में जलस्तर बढ़ना शुरू हो चुका है. यमुना नदी के केचमेंट एरिया में 2 दिन से लगातार बरसात हो रही है. अभी तक यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज पर लगभग 1 लाख क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है. 1 लाख क्यूसेक पानी आने पर बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं.

हरियाणा के यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज पर यमुना नदी हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से निकलकर धरातल पर पहुंचती है. हिमाचल और उत्तराखंड में 2 दिन से हो रही लगातार बरसात के चलते यमुना नदी में पानी लगातार बढ़ रहा है. रविवार सुबह 10 बजे हथिनी कुंड बैराज पर 60000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, जिसके बाद 11 बजे 71000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया और यह बढ़कर 12 बजे 84000 पर जा पहुंचा. 

ये भी पढ़ें: Yamunanagar News: सड़क बनाते वक्त टूटा बांध, फसलें हुई बर्बाद तो ग्रामीणों ने अधिकारी को बनाया बंधक

 

वहीं 4 बजे हथिनी कुंड बैराज पर 90000 क्यूसेक से ऊपर पानी दर्ज किया जा चुका है. अभी रात 9 बजे 1 लाख क्यूसेक से ऊपर दर्ज किया गया, वहीं यमुना नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है. 1 लाख क्यूसेक पानी आने के बाद हरियाणा की तरफ आने वाली डब्ल्यूजेसी और यूपी की तरफ जाने वाली ईजेसी नहर को बंद कर दिया गया और सारा पानी दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया.

सिंचाई विभाग के मुताबिक 1 लाख क्यूसेक पानी आने के बाद मिनी फ्लड घोषित कर दिया जाता है. ढाई लाख क्यूसेक पानी आने के बाद फ्लड घोषित कर दिया जाता है और दिल्ली व निचले इलाकों में कंट्रोल रूम को भी सूचित कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की कोई घटना सामने न आए. वहीं प्रशासन की तरफ से पहले ही यमुना नदी में क्रॉसिंग के लिए बनाए गए अस्थाई रास्तों को प्रयोग में न लाने की भी हिदायत दी गई.

वहीं बात करें तो यमुना नदी के केचमेंट एरिया में लगातार बरसात जारी है और यमुनानगर में भी बरसात हो रही है. यमुनानगर के नदी नाले भी उफान पर हैं और यमुना नदी के केचमेंट एरिया में हो रही बरसात के चलते यमुना नदी में भी बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. वहीं यमुनानगर के दर्जनों गांव की फसलें भी प्रभावित होनी शुरू हो गई हैं.

वहीं पर हथिनी कुंड बैराज इंचार्ज का कहना है कि एक लाख क्यूसेक पानी होने पर बैराज के सभी गेट खोल दिए जाएंगे. अगले तीन दिन तेज बारिश होने कि संभावना बनी हुई है.

Input: Kulwant Singh

Read More
{}{}