Zee Delhi-NCR-Haryana >>Videos
Videos

आखिर दिल्ली की यमुना को क्यों रहता है हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से खतरा? वजह आई सामने

Hathni Kund barrage: हथिनी कुंड बैराज हरियाणा के यमुनानगर जिले में यमुना नदी पर बनाया गया है. उत्तराखंड और हिमाचल में हुई बारिश का पानी सीधा हथिनी कुंड बैराज में पहुंचता है बैराज की क्षमता 100000 सीट है जब पानी का स्तर एक लाख से ज्यादा बढ़ता है. तो इस पानी को बैराज से निकलने वाली पश्चिमी और पूर्वी यमुना नहर में छोड़ दिया जाता है. पश्चिमी यमुना नहर हरियाणा के सात जिलों की सिंचाई करती है, जिनमें भिवानी, हिसार, जींद, रोहतक, सोनीपत, करनाल और अंबाला जिले शामिल हैं. पूर्वी यमुना नहर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत में सिंचाई करते हुए दिल्ली पहुंचती है.

|Jul 14, 2023, 04:36 PM
Video Thumbnail
Advertisement