trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana01665890
Home >>Delhi-NCR-Haryana

Karnal News: NDRI के 19वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हरियाणा के बारे में कही ये बड़ी बात

Karnal News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू NDRI के 19वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं, इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने हरियाणा के खान पान और खिलाड़ियों की तारीफ की. राष्ट्रपति मुर्मू ने हरियाणवी में कहा कि 'दूध-दही का खाना यो म्हारा हरियाणा'.

Advertisement
Karnal News: NDRI के 19वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हरियाणा के बारे में कही ये बड़ी बात
Stop
Vinod Lamba|Updated: Apr 24, 2023, 01:33 PM IST

Karnal News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) के सभागार में आयोजित 19वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं. वहीं दीक्षांत समारोह में CM मनोहर लाल, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, कृषि मंत्री जेपी दलाल सहित कई अन्य मंत्री और विधायक भी शामिल हुए. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वश्रेष्ठ 6 विद्यार्थियों को दिए स्वर्ण पदक दिए. NDRI के 100 साल पूरे होने स्मारिका निकाली गई है, जिसे राज्यपाल दत्तात्रेय ने राष्ट्रपति को भेंट किया.

CM मनोहर लाल ने किया राष्ट्रपति का स्वागत 
दीक्षांत समारोह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री व करनाल का विधायक होने के नाते मैं राष्ट्रपति का स्वागत करता हूं. हरियाणा का दुग्ध उत्पादन 1127 ग्राम प्रति व्यक्ति है, इसे आगे बढ़ाने के लिए हम प्रयासरत हैं. गिर नस्ल की क्लोन ‘गंगा’ के उत्पादन पर NDRI संस्थान को बधाई, यहां  होने वाली रिसर्च से संस्थान ने विश्व में अपनी पहचान बनाई है. यहां के कई पूर्व छात्र राष्ट्रीय संस्थानों में कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी ऐसे कार्यों से जोड़ा जाए. हरियाणा की पहचान दूध-दही के खाने से रही है और इसी वजह से हरियाणा खेलों में भी नंबर वन है. इस दौरान CM ने डिग्री हासिल करने वाली सभी विद्यार्थियों व स्वर्ण पदक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि छात्र समाज के लिए कार्य करें, जिससे NDRI का नाम आगे बढ़े और प्रदेश का नाम रोशन हो. 

ये भी पढ़ें- National Panchayati Raj Day: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस आज, जानें इसका महत्व और इतिहास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की हरियाणा की तारीफ
राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वश्रेष्ठ 6 विद्यार्थियों को दिए स्वर्ण पदक दिए. इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने हरियाणा के खान पान और खिलाड़ियों की तारीफ की. राष्ट्रपति मुर्मू ने हरियाणवी में कहा कि 'दूध-दही का खाना यो म्हारा हरियाणा' (दूध-दही का खाना ही हरियाणा की पहचान है) हरियाणा वीरों की भूमि है और यहां के खिलाड़ी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के रहे हैं. महिलाओं की भागीदारी को बताते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आज गोल्ड मेडल हासिल करने वालो में 50 प्रतिशत महिला हैं और डिग्री हासिल करने वाली एक तिहाई से अधिक महिलाएं है. साथ ही डिग्री हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई भी दी. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी 542 डिग्रियां 
दीक्षांत समारोह में  सर्वश्रेष्ठ 6 विद्यार्थियों को दिए स्वर्ण पदक और 542 डिग्रियां दी गईं, जिनमें 77 बीटेक, 307 परास्नातक और 158 PHD डिग्री शामिल है. कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति अपने हेलिकॉप्टर से सीधे हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में जाएंगी.

Read More
{}{}