trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana01359823
Home >>Delhi-NCR-Haryana

Navratri 2022: इस नवरात्रि राशि के अनुसार मां को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा विशेष लाभ

Navratri 2022: 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है, इस नवरात्रि राशि के अनुसार मां की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी.  

Advertisement
Navratri 2022: इस नवरात्रि राशि के अनुसार मां को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा विशेष लाभ
Stop
Divya Agnihotri|Updated: Sep 20, 2022, 04:32 PM IST

Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से होगी, भक्ति के इस महापर्व में हर कोई मां को प्रसन्न कर उनका आशिर्वाद प्राप्त करना चाहता है. नवरात्रि के 9 दिन मां के 9 अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है. इस दौरान भक्त घट स्थापना करके पूरे विधि-विधान से मां की भक्ति करते हैं. नवरात्रि के दौरान अगर राशि के अनुसार पूजा-पाठ की जाए तो उसका विशेष फल मिलता है. आज के आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसी ही जानकारी लेकर आए हैं. 

Navratri में व्रत के खाने को लेकर हैं परेशान तो झटपट नोट कर लें दिल्ली की इन जगहों के नाम

राशि के अनुसार मां को इन चीजों को करें अर्पित

मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों को नवरात्रि में मां को लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए और लाल फूल चढ़ाकर, लाल मिठाई का भोग लगाना चाहिए. इससे मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है. 

वृष राशि
वृष राशि के जातकों को नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए श्वेत वस्त्र अर्पित करने चाहिए और बताशा और केला का भोग लगाएं. 

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को मां को हरे रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए और नाशपाती और मौसम्बी का प्रसाद चढ़ाना चाहिए. 

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को मां को श्वेत वस्त्र अर्पित करने चाहिए, साथ ही मखाने और सफेद मिठाई का भोग लगाएं. 

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को मां को गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए, अनार, लाल मिष्ठान और किशमिश का भोग लगाएं. 

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को मां को हरा वस्त्र और हरे रंग का फल अर्पित करना चाहिए. 

तुला राशि 
तुला राशि वाले लोगों को श्वेत वस्त्र, फल और मीठा मां को अर्पित करना चाहिए. 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों को लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करके मां की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही लाल रंग का प्रसाद भी अर्पित करें. 

धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों को मां को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए, साथ ही मां को पीले रंग के फूल और हल्दी अर्पित करें.

मकर राशि
मकर राशि वाले लोग मां को लाल, हरा या नीले रंग का वस्त्र चढ़ाएं और मौसमी फल अर्पित करें. 

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों को मां को नीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए और को मौसमी फल अर्पित करें. 

मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों को मां को पीला या सुनहरे रंग का वस्त्र अर्पित करना चाहिए, साथ ही पीले रंग का फूल चढ़ाकर पूजा करें. 

Read More
{}{}