trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana02161703
Home >>लोकतंत्र

Haryana Lok sabha Election: कंबोज बिरादरी को भी लोकसभा चुनाव में दी जाए टिकट, रोशन लाल कंबोज की PM मोदी से अपील

Haryana Lok Sabha Election: समाज सेवक एवं उद्योगपति रोशन लाल कंबोज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि आज तक कंबोज समाज को महापंचायत का कोई टिकट नहीं मिला.किसी भी कंबोज को लोकसभा का टिकट दिया जाए, जिसके वह आभारी रहेंगे.

Advertisement
Haryana Lok sabha Election: कंबोज बिरादरी को भी लोकसभा चुनाव में दी जाए टिकट, रोशन लाल कंबोज की PM मोदी से अपील
Stop
Zee Media Bureau|Updated: Mar 17, 2024, 10:58 PM IST

Yamunanagar News: चुनावी बिगुल बजते ही चुनावी जंग शुरू हो चुकी है, लेकिन जंग में सभी छत्तीस बिरादरी को टिकट मिलने से भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. मगर कहीं ना कहीं अनुसूचित पिछड़ा वर्ग यानी कंबोज बिरादरी को लोकसभा में टिकट न मिलने से बिरादरी नाराज नजर आ रही है.

चुनाव में कंबोज समाज को टिकट न दिए से  बिरादरी में रोष
कंबोज बिरादरी को लोकसभा में टिकट न मिलने पर समाज सेवक एवं उद्योगपति रोशन लाल कंबोज ने सभी राजनीतिक पार्टियों से आग्रह किया कि कंबोज समाज को साथ लेकर चलने से कंबोज समाज राजनीतिक दलों के साथ खड़ा मिलेगा. हरियाणा में ओबीसी समाज का मुख्यमंत्री मिलने से रोशन लाल कंबोज ने तहे दिल से स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें ओबीसी समाज से मुख्यमंत्री बनने की खुशी है, लेकिन आज तक कंबोज समाज को न तो छोटी पंचायत में और न ही बड़ी पंचायत में किसी राजनीतिक दल ने टिकट दिया है. जिसको लेकर कंबोज समाज में भारी रोष है. 

ये भी पढ़ें: Sanjay Singh News: इस दिन सांसद की शपथ लेंगे AAP नेता संजय सिंह, जानें तारीख

कंबोज समाज को भी लोकसभा में टिकट दिया जाए
उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह करते हुए कहा कि कंबोज समाज को भी लोकसभा में टिकट दिया जाए. रोशन लाल कंबोज ने राजनीतिक दलों को आश्वासन देते हुए कहा कि कंबोज समाज उन राजनीतिक दलों के साथ खड़ा है जो कंबोज बिरादरी को मान सम्मान देगी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील करते हुए कहा कि आज तक कंबोज समाज को महापंचायत का कोई टिकट नहीं मिला. उन्होंने कहा कि किसी भी कंबोज को लोकसभा का टिकट दिया जाए, जिसके वह आभारी रहेंगे.

Input: Kulwant Singh

Read More
{}{}