trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana02178146
Home >>Delhi-NCR-Haryana

Kurukshetra News: अभय चौटाला ने करनाल में BJP का खेल बिगाड़ने के लिए कुरुक्षेत्र से दिया ये मंत्र

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से इंडियन नेशनल लोकदल के लोकसभा प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली. इस दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र में जीत का दावा किया. इसके साथ ही उन्होंने करनाल उपचुनाव में CM नायब सैनी को हराने का मंत्र भी दिया. 

Advertisement
Kurukshetra News: अभय चौटाला ने करनाल में BJP का खेल बिगाड़ने के लिए कुरुक्षेत्र से दिया ये मंत्र
Stop
Zee Media Bureau|Updated: Mar 28, 2024, 05:05 PM IST

Kurukshetra News: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतक पार्टियां एक्टिव मोड में नजर आ रही हैं. नेता लोगों के बीच जाकर रैलियां और जनसभा करके अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं. इसी क्रम में आज कुरुक्षेत्र से इंडियन नेशनल लोकदल के लोकसभा प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली. इस दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र में जीत का दावा किया. इसके साथ ही उन्होंने करनाल उपचुनाव में CM नायब सैनी को हराने का मंत्र भी दिया. 

ये भी पढ़ें- Delhi News: क्या 10 साल बाद फिर राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा है दिल्ली? जानें HC की टिप्पणी के मायने 

कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार हैं अभय सिंह चौटाला
हरियाणा लोकसभा चुनाव में BJP, कांग्रेस सहित कई राजनीतिक पार्टियां मैदान में हैं. कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन ने AAP नेता डॉ. सुशील गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं BJP ने इस सीट से कांग्रेस के पूर्व नेता नवीन जिंदल को अपना उम्मीदवार बताया है. INDIA गठबंधन और BJP के साथ ही इनेलो की तरफ से अभय सिंह चौटाला चुनावी मैदान में हैं. आज अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज जिस प्रकार से उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है उसे यह निश्चित है कि इस बार इंडियन नेशनल लोकदल की जीत होगी. उन्होंने भाजपा व आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जनता इस बार 400 पार का नारा देने वाले व एसवाईएल का विरोध करने वालों को सबक सिखाने का काम करेगी. 

कार्यकर्ताओं को बताया CM नायब सैनी को हराने का मंत्र
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे. आपको बता दें कि पूर्व CM मनोहर लाल ने नायब सिंह सैनी के लिए ही करनाल सीट से इस्तीफा दिया था. CM सैनी के चुनाव लड़ने पर अभय सिंह चौटाला ने BJP पर तंज कसा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सभी पार्टियां मिलकर करनाल उपचुनाव में अपना सांझा प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे तो निश्चित ही BJP को बड़ी हार मिलेगी. 

Input- Darshan Kait

 

Read More
{}{}