trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana01419863
Home >>Delhi-NCR-Haryana

Haryana Diwas: 56 का हुआ हरियाणा, राष्ट्रपति से लेकर CM मनोहर लाल ने इस अंदाज में दी प्रदेशवासियों को बधाई

Haryana Day: आज हरियाणा दिवस के मौके पर राष्ट्रति द्रौपदी मुर्मू समेत कई बड़े नेताओं ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है. 

Advertisement
Haryana Diwas: 56 का हुआ हरियाणा, राष्ट्रपति से लेकर CM मनोहर लाल ने इस अंदाज में दी प्रदेशवासियों को बधाई
Stop
Zee News Desk|Updated: Nov 01, 2022, 12:16 PM IST

Haryana Foundation Day 2022: पंजाब (Punjab) से अलग होकर बना नया राज्य हरियाणा अपना 56वां स्थापना दिवस (56th Foundation Day) मना रहा है. 1 नवंबर 1966 में हरियाणा का गणन किया गया था. तब से लेकर आज तक हरियाणा में कई बदलाव हुए हैं. आज हरियाणा भारत का ऐसा राज्य बन गया है जहां के लोग कई क्षेत्रों में भारत और अपने राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं. 

इतना ही नहीं हरियाणा को फूड बाउल ऑफ इंडिया (Food Bowl of India) और साथ ही कृषि प्रधान क्षेत्र होने की कारण इसे ग्रीन लैंड ऑफ इंडिया (Green Land of India) भी कहा जाता है. इसके गठन को लेकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई देश के कई बड़े नेताओं ने ट्वीट कर हरियाणावासियों को हरियाणा दिवस (Haryana Day) की बधाई दी है. 

ये भी पढ़ें: Haryana Day: कैसे हुआ कृषि प्रधान क्षेत्र हरियाणा का गठन, जानें इसकी अनोखी पहचान की कहानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupati Murmu) ने ट्वीट कर आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को बधाई उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहां कि इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों की प्रगति और समृद्धि के लिए मेरी ओर से शुभकामनाएं. 

वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल (Manohar lal) ने भी प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस के मौके पर ट्वीट कर प्रदेश के लोगों को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “हरि का सबतै पहले नाम आवै जित करदै म्हारे पहलवान अखाड़े मै सबनै चित बड़े बुजुर्गां का मान करै प्रदेश सारा खेती-किसानी मैं रवै सबतै न्यारा घग्गर, यमुना और मारकंडा की बहती जित धारा हरियाणा एक-हरियाणवी एक का सै म्हारा नारा हरियाणा के स्थापना दिवस की सारे प्रदेश नै ढेर सारी बधाई!” 

इतना ही नहीं कें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (J. P. Nadda) ने ट्वीट कर भी प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की बधाई दी. साथ ही जेपी नड्डा ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar lal) के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है".

 

Read More
{}{}