trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana01569214
Home >>Delhi-NCR-Haryana

Grahan 2023 Date: साल 2023 में कब-कब लगेगा ग्रहण, जानें डेट, टाइम और सूतक काल

Grahan 2023 Date: इस साल कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें से 2 सूर्यग्रहण और 2 चन्द्रग्रहण हैं. दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे. 

Advertisement
Grahan 2023 Date: साल 2023 में कब-कब लगेगा ग्रहण, जानें डेट, टाइम और सूतक काल
Stop
Divya Agnihotri|Updated: Feb 13, 2023, 02:05 AM IST

Grahan 2023 Date: खगोलीय दृष्टि से ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब राहु और केतु द्वारा सूर्य या चंद्रमा का ग्रास करने का प्रयास किया जाता है तो ग्रहण लगता है. इस साल कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें से 2 सूर्यग्रहण और 2 चन्द्रग्रहण हैं. साल 2023 में अप्रैल के महीने में पहला सूर्यग्रहण लगेगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा, वहीं मई महीने में पहला चंद्र ग्रहण लगेगा जो भारत में दिखाई देगा.  

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse)
साल 2023 का पहला ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा, यह सूर्य ग्रहण होगा लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा. पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का समय सुबह 7 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक है. 

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse)
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई को लगने वाला है. उस दिन वैशाख पूर्णिमा है, जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं. यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा.  ग्रहण रात को  08 बजकर 45 मिनट पर लगेगा और देर रात 01 बजे खत्म होगा. ग्रहण कुल 4 घंटे 15 मिनट तक रहेगा. 

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse)
साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा. 

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse)
साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगने वाला है, यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. ग्रहण रात में 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा और 02 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा. यह साल का आखिरी ग्रहण होगा. यह चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई देगा. ग्रहण कुल 1 घंटे 16 मिनट तक रहेगा. 

ग्रहण का सूतक काल
ज्योतिष के अनुसार सूतक काल सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पूर्व और चंद्र ग्रहण से 09 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है. सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है, जिसमें किसी भी शुभ कार्य को करना वर्जित होता है. इस साल लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे, इसलिए उनका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.  

 

Read More
{}{}