trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana01956518
Home >>डिवोशन

Govardhan Puja 2023: 13 या 14 नवंबर कब की जाएगी गोवर्धन पूजा, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2023 Date: हिंदु धर्म में दीपावली सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. दिवाली के बाद यानी की अगले दिन गोवर्धन की पूजा की जाती है और इसी कड़ी में 14 नवंबर 2023 को गोवर्धन पूजा की जाएगी. कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है. 

Advertisement
Govardhan Puja 2023: 13 या 14 नवंबर कब की जाएगी गोवर्धन पूजा, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
Stop
Renu Akarniya|Updated: Nov 13, 2023, 06:53 AM IST

Govardhan Puja 2023: देशभर में दिवाली का महापर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया. चारों और दीये और रोशनी से इस त्योहार को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ हर धर्म, जाति और समुदाय को लोगों ने मनाया. हिंदु धर्म में दीपावली सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. दिवाली के बाद यानी की अगले दिन गोवर्धन की पूजा की जाती है और इसी कड़ी में 14 नवंबर 2023 को गोवर्धन पूजा की जाएगी. कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है. 

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान गोवर्धन यानी गिरिराज जी की पूजा का करने का विधान है और साथ ही श्रीकृष्ण की भी पूजा जाता है. इस दिन गौ माता की भी पूजा की जाती है. ऐसा करने से भगवान की आशीर्वाद की प्राप्ति होती है. बता दें कि इस दिन शोभन योग और अनुराधा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है.आइए आपको बताते हैं कि गोवर्धन पूजा का इसका शुभ मुहूर्त क्‍या है?

गोवर्धन पूजा तिथि (Govardhan Puja 2023 Tithi)
कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू- 13 नवंबर दोपहर 2:56
कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त- 14 नवंबर दोपहर 2:36 

ये भी पढ़ें: 17 या 18 कब है Chhath Puja, जानें नहाय-खाय से सूर्यदेव को अर्घ्य देने का शेड्यूल

Govardhan Puja 2023 Date
गोवर्धन पूजा तिथि- 14 नवंबर 2023 

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त (Govardhan Puja 2023 Shubh Muhurat) 
गोवर्धन पूजा मुहूर्त- 14 नवंबर सुबह 6:43 से लेकर सुबह 8:52 मिनट तक
गोवर्धन पूजा शोभन योग- 14 नवंबर सुबह से दोपहर 1:7 मिनट तक 
गोवर्धन पूजा अनुराधा नक्षत्र- 14 नवंबर सुबह से लेकर 15 नवंबर रात 3:24 मिनट तक

गोवर्धन पूजा विधि (Govardhan Puja Vidhi)
- गोवर्धन पूजा के लिए स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े पहनकर घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाएं. 
- गोवर्धन महाराज को फूलों से सजाएं, घी का दीप जलाकर, फल और भोग अर्पित करे.
- पूजा करने के बाद गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा जरूर करें. इसके बिना आपकी पूजा अधूरी मानी जाएगी. 

Read More
{}{}