trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana01837648
Home >>डिवोशन

Chandrayaan- 3 Landing: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दूधेश्वर नाथ मंदिर में छात्रों ने शुरू किया हवन

Chandrayaan- 3 Landing: इसलिए भारत के लिये चंद्रमा बहुत महत्वपूर्ण है श्रावण मास है और चंद्रमा शिव को अति प्रिय है. ऐसे में चंद्रयान- 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का क्षण हम सभी भारतवासियों और सभी वैज्ञानिकों के लिए बहुत हर्ष व गर्व की बात है. इसी उपलक्ष्य में श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में आज भगवान दूधेश्वर नाथ महादेव का षोडशोपचार पूजन चल रहा है.

Advertisement
Chandrayaan- 3 Landing: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दूधेश्वर नाथ मंदिर में छात्रों ने शुरू किया हवन
Stop
Nikita Chauhan|Updated: Aug 24, 2023, 07:28 AM IST

Chandrayaan- 3 Landing: चंद्रयान-3 की लैंडिंग में अब कुछ ही घंटे शेष हैं. ऐसे में दुआ और पूजा पाठ का दौर शुरू हो चुका है. गाजियाबाद में सिद्ध पीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर में स्थित गुरुकुल पद्धति के स्कूलों में वैदिक मंत्र के साथ छोटे बच्चे हवन और पूजा पाठ करते हुए नजर आए. छोटे बच्चों में चंद्रयान को लेकर काफी उत्साह है और उन्होंने गणेश संकट नाशक स्रोत के साथ में हवन का आयोजन किया.

बच्चों का कहना है कि चंद्रयान सफलतापूर्वक आज चंद्रमा की धरती पर लैंड करेगा इससे देश के गौरव और मान में बढ़ोतरी होगी. वही, गुरुकुल के आचार्य ने बताया कि बच्चे आज सुबह से ही चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए हवन पूजा पाठ कर रहे हैं. चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग विश्व पटल पर भारत का नाम ऊंचाइयों पर अंकित करेगी.

सफलता से भारत नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत कामयाब होगी. इसके साथ गुरुकुल में भी शाम को लैंडिंग के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है. गुरुकुल में टीवी पर बच्चों को लाइव प्रसारण की तस्वीर दिखाई जाएगी. संस्कृत पढ़ने वाले बच्चे साइंस में की जा रही भारत की तरक्की को देखने के लिए बेहद उत्साहित है.

पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष, श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि चन्द्रयान- 3 आज चन्द्रमा के ऊपर लैंडिंग करने वाला है. चन्द्रयान 3 की सफल लैडिंग के लिए ऐतिहासिक श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. श्रीमंहत नारायण गिरि ने कहा कि चन्द्रमा हम सभी के जीवन में बहुत महत्व रखता है.

चंद्रमा आदिकाल से ही भगवान शंकर के मस्तक पर विराजमान है. समुद्र मंथन के पश्चात 14 रत्नों के साथ भिन्न-भिन्न वस्तुएं उत्पन्न हुईं थीं. साथ ही विष भी उत्पन्न हुआ था, जिसको देखकर सारे देवता भयभीत होने लगे तो भगवान शिव ने विष धारण किया. विष धारण करने के पश्चात उनका शरीर उस विष से बहुत जलने लगा तो उसके पश्चात सभी देवताओं ने चंद्रमा से आग्रह किया और भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया.

इसलिए भारत के लिये चंद्रमा बहुत महत्वपूर्ण है श्रावण मास है और चंद्रमा शिव को अति प्रिय है. ऐसे समय में चंद्रयान- 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का क्षण हम सभी भारतवासियों और सभी वैज्ञानिकों के लिए बहुत हर्ष व गर्व की बात है. इसी उपलक्ष्य में श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में बुधवार की प्रातः 9 बजे से ही भगवान दूधेश्वर नाथ महादेव का षोडशोपचार पूजन चल रहा है.

जब तक चंद्रयान 3 लैंडिंग नहीं करेगा, तब तक भगवान दूधेश्वर नाथ महादेव का षोडशोपचार पूजन, रुद्राभिषेक, यज्ञ और चारों वेदों का पाठ किया जाएगा. सभी वैज्ञानिकों के उत्तम स्वास्थ्य और मानसिक सुदृढ़ता के लिए पूजा की जाएगी. उन्होंने सभी देशवासियों को इस ऐतिहासिक व गौरवमयी क्षण की बधाई देते हुए सभी देश वासियों से अपील की कि सभी पूजा पाठ करें ताकि चंद्रयान 3 चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग कर देश के लिए एक नया इतिहास रच सके.

(इनपुटः पीयूष गौड़)

Read More
{}{}