trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana01722091
Home >>Delhi-NCR-Haryana

Delhi News: BJP नेता बोले- व्यापारियों से किया वादा निभाए AAP, न वसूला जाए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट चार्ज

Delhi News: दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि दुर्गेश पाठक दिल्ली के व्यापारियों से 2021 एवं 2022 में किया वादा पूरा करें. दिल्ली नगर निगम द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट चार्जेस की वसूली पर रोक लगवाएं.  

Advertisement
Delhi News: BJP नेता बोले- व्यापारियों से किया वादा निभाए AAP, न वसूला जाए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट चार्ज
Stop
Tarun Kumar|Updated: Jun 02, 2023, 09:16 PM IST

Delhi News: दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि MCD द्वारा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट चार्जेस की वसूली शुरू किए जाने से सभी वर्गों के व्यापारियों में भारी रोष है. दिल्ली भाजपा इस वसूली का कड़ा विरोध करती है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आते ही सबसे पहले निगम के कर्मचारियों के साथ धोखा किया. हजारों अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई समिति द्वारा कांट्रैक्ट नवीकरण न होने के करण बेरोजगारी की कगार पर धकेल दिया है. वहीं अब दिल्ली के व्यापारियों से किए चुनावी वादे से भी मुकर कर उन्हें धोखा दे रही है.

ये भी पढ़ें: Chandigarh News: मंत्री कंवरपाल गुर्जर बोले- किसानों के साथ बैठक में नहीं निकला कोई हल, सीएम के सामने रखेंगे मांग

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देशभर के नगर निकायों के साथ ही दिल्ली के तत्कालीन तीनों नगर निगमों ने 2018 में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट को स्वीकृत किया था, लेकिन इसके अंतर्गत व्यापारिक प्रतिष्ठानों से प्रस्तावित चार्जेस की वसूली कभी प्रारंभ नहीं की थी.

2021-22 तक भाजपा शासित तीनों नगर निगमों की तरह ही 2022-23 में अधिकारियों के द्वारा प्रशासित एकीकृत दिल्ली नगर निगम ने भी सॉलिड वेस्ट चार्जेस की वसूली नहीं की थी.

शंकर कपूर ने कहा कि तत्कालीन तीनों नगर निगमों में पूर्वी दिल्ली नगर निगम आर्थिक रूप से बहुत अक्षम था. इसलिए उसने 2021 के मध्य में एक बार सॉलिड वेस्ट चार्जेस को लेकर कुछ व्यापारिक क्षेत्रों में नोटिस बांटे थे, जिस पर व्यापारियों के विरोध के बाद तत्कालीन महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने इसकी वसूली पर रोक लगा दी थी.

उस वक्त आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट चार्जेस वसूली का विरोध किया था और व्यापारिक संस्थाओं से वादा किया था कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आएगी तो इन चार्जेस की वसूली को रद्द करेगी. साथ ही व्यापारियों को अन्य सुविधाऐं भी देगी, लेकिन सत्ता में आते ही पहले आम आदमी पार्टी ने व्यापारियों के लिए संपति कर पर छूट खत्म कर दी, कनवर्जन चार्ज नोटिस तेजी से बांटे और अब दिल्ली के विभिन्न बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट चार्जेस की वसूली भी शुरू कर दी है.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नगर निगमों द्वारा स्वीकृत सालिड वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट में स्पष्ट है कि चार्जेस वसूलना नगर निकाय का खुद का निर्णय होगा. सत्ता में आते ही आम आदमी पार्टी ने चार्जेस वसूलने का निर्णय लिया.

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने आम आदमी पार्टी के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक एवं महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय को उनकी पार्टी के 2021 के वादे के साथ ही 2022 चुनाव के व्यापारी चार्टर की याद दिलाते हुऐ मांग की है कि वह सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट चार्जेस की वसूली पर रोक लगवाएं.

Read More
{}{}