trendingNow/india/delhi-ncr-haryana/delhiHaryana01600289
Home >>Delhi-NCR-Haryana

Delhi के इस क्षेत्र में अगल अंदाज में मनाया गया Holika Dahan, देखकर होगी हैरानी

नई दिल्ली: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर होलिका दहन कर होली का त्यौहार मनाया जाता है. इसी कड़ी में आज दिल्ली, एनसीआर रीजन समेत हरियाणा के कई क्षेत्रों में होलिका दहन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

Advertisement
Delhi के इस क्षेत्र में अगल अंदाज में मनाया गया Holika Dahan, देखकर होगी हैरानी
Stop
Zee Media Bureau|Updated: Mar 07, 2023, 10:11 PM IST

Holika Dahan Celebration: नई दिल्ली: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर होलिका दहन कर होली का त्यौहार मनाया जाता है. इसी कड़ी में आज दिल्ली, एनसीआर रीजन समेत हरियाणा के कई क्षेत्रों में होलिका दहन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जहां लोगों ने होलिका दहन में नए अनाज की बालियां भूनकर सुख समृद्धि की कामना की गई. 

भिवानी, हरियाणा
भिवानी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु होलिका दहन स्थान पर पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया. होलिका दहन परंपरागत रूप से किया गया. भिवानी में लोगों ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि जब भक्त प्रह्लाद बच गए और होलिका जल गई तो खुशी में रंगों का पर्व मनाया गया जो आज भी चला आ रहा है. 

पालम, दिल्ली
दिल्ली एनसीआर के इलाकों मे होलिका दहन अपने शुभ महूर्त पर हुआ. साउथ वेस्ट दिल्ली पालम इलाके में अपने समय पर महिलाओं और ग्रामवासियो ने होलिका दहन किया, होली की बधाई दी. महिलाओं ने अपना पूर्णिमा व्रत चांद को देखकर खोला. महिलाओं ने कहा भगवान विष्णु ने पहलाद की होलिका से जान बचाई थी तभी से होलिका दहन मनाया जता है. 

ये भी पढ़ें: Holi 2023: इन लोगों को भूलकर भी न करें राधा-कृष्ण की मूर्ति गिफ्ट, जानें इसके पीछे की वजह

द्वारका, दिल्ली
दिल्ली के द्वारका में लोगों ने होली दहन अलग अंदाज में मनाया. यहां होली दहन की पूजा के साथ-साथ ढोल-बाजे के साथ होली दहन किया. वहीं यहां की महिलाओं ने इस त्योहार को सेल्फी होली बना दिया.

यमुनानगर, हरियाणा
यमुनानगर में पूजा अर्चना करते हुए होलिका दहन किया गया. यहां महिलाओं और पुरुषों ने दहन के समय अग्नि की परिक्रमा की. यमुनानगर में शुभ मुहूर्त के अनुसार 6.30 बजे होलिका पूजन किया गया 7. बजे होलिका दहन किया गया.

Input: नवीन शर्मा, शरद भारद्वाज, चरणसिंह सहरावत, कुलवंत सिंह

Read More
{}{}