Zee Bihar Jharkhand >>Videos
Videos

Japan Kanwar Yatra Video: जापान की राजधानी टोक्यो में सैकड़ों शिवभक्तों ने निकाली कांवर यात्रा

Japan Kanwar Yatra Video: सावन का पावन महीना चल रहा है. अलग अलग राज्य में बड़ी संख्या में सावन के महीने में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं और जल चढ़ाते हैं. लेकिन भारत से बाहर पहली बार सात समंदर पार सावन में भगवान भोले नाथ को जल चढ़ाने के लिए जापान की राजधानी टोक्यो में कांवड़ यात्रा निकाली गई है. बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ जापान के द्वारा इसका आयोजन किया गया. इस यात्रा में भारत, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के हिंदू शिरकत कर रहे हैं. इस कांवड़ यात्रा के लिए गंगा जल खास तौर पर बिहार के सुल्तानगंज से मंगवाया गया है. इसकी जानकारी आनंद विजय सिंह ने दी. यात्रा की शुरुआत श्री राधा कृष्णा टेम्पल, फ़ुनाबोरी टोक्यो से विधिवत पूजा करके साइतामा स्थित शिव मंदिर के लिए निकली, जहां विधिवत जलाभिषेक महादेव का किया जाएगा. फुनाबोरी टोक्यो से शिव मंदिर की 82 किलोमीटर लंबी दूरी कांवरिया आंशिक रूप से वाहन और कुछ दूरी पैदल चलकर तय करेंगे. स्थानीय प्रशासन की मदद से इस यात्रा का रूट तय किया गया है. उन्होंने बताया कि जलाभिषेक और हवन के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था शिव मंदिर साइतामा में किया गया है. इसमें तकरीबन पांच सौ श्रद्धालुओं के शामिल हो सकते हैं.

|Jul 17, 2023, 09:22 PM
Video Thumbnail
Advertisement

More Videos