trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01299830
Home >>रांची

मानसून की बारिश के साथ गुलजार हुए झारखंड के पर्यटन क्षेत्र, उमड़ी पर्यटकों की भीड़

झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता का हर कोई कायल है. इस सुंदरता में मानसून की इस बारिश ने चार चांद लगाने का काम किया है. झारखंड के तमाम झरने बारिश से गुलजार हो उठे हैं. झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य के साथ खनिज संपदाओं से भरा पड़ा है. इन विशेषताओं के कारण झारखंड अपनी अलग पहचान विश्व पटल पर रखता है.

Advertisement
मानसून की बारिश के साथ गुलजार हुए झारखंड के पर्यटन क्षेत्र, उमड़ी पर्यटकों की भीड़
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Aug 12, 2022, 07:49 PM IST

रांची : कुछ समय पहले तक जहां लगभग पूरा झारखंड मानसून की बेरूखी का शिकार हुआ पड़ा था. सूखे की समस्या जैसे हालात बन गए थे. वहीं मानसून देर से ही सही झारखंड में दस्तक दे चुकी है. ऐसे में जहां एक तरफ मानसून की देरी से किसानों की परेशानी बढ़ गई थी, वहीं झारखंड के प्राकृतिक वरदान पहाड़ों से निकलने वाले झील और झरने सूखने लगे थे. मानसून की दस्तक ने झारखंड के इन प्राकृतिक सौंदर्य को एक बार फिर जीवंत करने का काम किया है. मानसून के लौट आने से झारखंड के किसानों और आम लोगों का चेहरा खिल उठा है.

विश्व पटल पर झारखंड की विशेष पहचान
झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता का हर कोई कायल है. इस सुंदरता में मानसून की इस बारिश ने चार चांद लगाने का काम किया है. झारखंड के तमाम झरने बारिश से गुलजार हो उठे हैं. झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य के साथ खनिज संपदाओं से भरा पड़ा है. इन विशेषताओं के कारण झारखंड अपनी अलग पहचान विश्व पटल पर रखता है.

रांची का दशम झरना
झारखंड के झरनों की खूबसूरती पर्यटकों के साथ हर किसी को अपनी और आकर्षित करता है. इन्हीं में से एक दशम झरना है जो सबसे ज्यादा सैलानियों को लुभाता है. रांची से जमशेदपुर जाने के रास्ते में पड़नेवाला दशम झरना हमेशा से आकर्षण का केन्द्र रहा है. लगातार हो रही बारिश ने दशम झरने की खूबसूरती और बढ़ा दी है. पहाड़ों के बीच से बारिश का पानी झरनों से गिरता देख सैलानी भी इसकी ओर खींचे चले आ रहे हैं. इसे देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है. हालांकि सुरक्षा को लेकर पानी के भीतर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है मगर लोग अपने पूरे परिवार के साथ बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और सेल्फी खिंचवा रहे हैं. पहाड़ों के बीच से निकलता है यह झील लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

टूरिज्म हब बन सकता है झारखंड 
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को टूरिज्म हब बनाने की विशेष तैयारी कर ली है. टूरिज्म हब बनने पर झारखंड में देश-विदेश से सैलानियों को भी आने की संभावना बढ़ जाएगी.   

क्या कहते हैं सैलानी

झारखंड को प्राकृतिक सुंदरता का उपहार भर-भरकर मिला है. प्रकृति ने झारखंड को अपने दोनों हाथों से सजाया है. झारखंड में कई नदियां पहाड़ों के बीचों से निकलती है जो कि काफी खूबसूरत दिखती है.

यह भी पढ़िए :मधुबनी में पांच साल की बच्ची से 19 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

 

Read More
{}{}