trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar02076139
Home >>रांची

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां पूरी, फुल ड्रेस परेड रिहर्सल हुआ पूरा, मौके पर मौजूद रहा जिला प्रशासन

Republic Day 2024 Rehearsals: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का बुधवार को फुल ड्रेस रिर्हसल हुआ. उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा की देखरेख में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया.

Advertisement
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां पूरी, फुल ड्रेस परेड रिहर्सल हुआ पूरा, मौके पर मौजूद रहा जिला प्रशासन
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Jan 24, 2024, 02:37 PM IST

रांचीः Republic Day 2024 Rehearsals: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आज बुधवार (24 जनवरी) को फुल ड्रेस रिर्हसल हुआ. उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा की देखरेख में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया.

फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दोहराया गया. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट सलामी ली. परेड पार्टियों को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक सुधार निर्देश दिये गए है. 

वहीं फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पुलिस- प्रशासनिक पदाधिकारियों की ज्वाइंट ब्रीफिंग भी हुई. इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा जारी संयुक्त देश के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. 

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य और दायित्व का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभायें, ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य का निर्वहन करें. वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को निर्देशित किया गया.

मोरहाबादी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून इस तरह हैंः-
1. सेना
2. सीआरपीएफ
3. आईटीबीपी
4. सीआईएसएफ
5. एसएसबी
6. उड़ीसा़ पुलिस
7. झारखण्ड जगुआर
8. जैप-1
9. जैप-2
10. जैप-10
11. आईआरबी-05
12. रांची जिला पुलिस (पुरुष)
13. रांची जिला पुलिस (महिला)
14. झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी
15. एनसीसी (बॉयज)
16. एनसीसी (गर्ल्स)

बैंड पार्टी निम्न हैं-
1. सेना बैंड
2. जैप-1 बैंड 
3. जैप-10 बैंड 
4. झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी बैंड पार्टी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर फर्स्ट इन कमांड के रूप में सेना के मेजर अंकुश चौधरी है. सेकंड इन कमांड के रूप में परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन हैं.
इनपुट- आयुष कुमार सिंह

यह भी पढ़ें- Republic Day 2024: 74वां या 75वां? एक क्लिक में जानें कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा इस साल

Read More
{}{}