trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01506664
Home >>रांची

New Year 2023: नए साल के जश्न के लिए झारखंड तैयार, पिकनिक स्पॉट पर उमड़ा लोगों का जनसैलाब

New Year 2023: नए साल के जश्न के रंग में राजधानी रांची पूरी तरह से रंगे नजर आ रहा है, जहां एक तरफ 31 दिसंबर की रात को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर के तमाम होटल रेस्टोरेंट विशेष तैयारी कर रहे हैं.

Advertisement
New Year 2023: नए साल के जश्न के लिए झारखंड तैयार, पिकनिक स्पॉट पर उमड़ा लोगों का जनसैलाब
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Dec 29, 2022, 08:39 PM IST

रांचीः New Year 2023: नए साल के जश्न के रंग में राजधानी रांची पूरी तरह से रंगे नजर आ रहा है, जहां एक तरफ 31 दिसंबर की रात को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर के तमाम होटल रेस्टोरेंट विशेष तैयारी कर रहे हैं. वहीं शहर के तमाम पिकनिक स्पॉट पाक डैम में भी पिकनिक मनाने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ रहा है. बीते 2 सालों के बाद एक बार फिर नए साल के जश्न की रौनक राजधानी रांची में देखने को मिल रही है.

31 दिसंबर की रात बनेगी ऐतिहासिक 
रांची शहर की दिल की धड़कन कहे जाने वाली रेडिसन ब्लू होटल इस बार अपने यहां आए लोगों को 31 दिसंबर की रात को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारी कर रहा है. जहां बैली डांस के साथ-साथ डीजे नाइट और झारखंडी संस्कृति के व्यंजन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेंगे. होटल प्रबंधन द्वारा विशेष रूप से परिवारिक और कपास के लिए अलग-अलग तैयारी में जुटा हुआ है. 

2023 के आगमन के जश्न में डूबे लोग
इस बार रांची के तमाम होटल रेस्टोरेंट में अलग-अलग सिंगर के साथ-साथ विदेशी बार बाला भी अपने डांस में रांची के लोगों को घुमाते नजर आएंगे और लोग 2022 की विदाई के साथ-साथ 2023 के आगमन के जश्न में डूब जाएंगे. जिस तरह 2022 खुशियों का साल गुजरा है उसी तरह खुशी से 2023 का आगमन लोग करेंगे. इसमें कोई कमी ना रह जाए इसको लेकर रांची के तमाम होटल और रेस्टोरेंट प्रबंधन द्वारा विशेष रूप से तैयारी की जा रही है.

पिकनिक स्पॉट पर उमड़ा लोगों का जनसैलाब
वहीं रांची के पार्क पिकनिक स्पॉट फॉल डैम की बात करें तो इसकी खूबसूरती में चार चांद लग चुकी है. जहां बच्चे हो या बड़े सभी लोग नए साल के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. लोग बड़ी संख्या में इन जगहों पर अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर खाना-पीना खाते, खेलकूद करते और मस्ती करते दिख रहे हैं. बीते 2 सालों के बाद एक बार फिर रांची के तमाम पिकनिक स्पॉट पर लोगों का जनसैलाब उमड़ा हुआ है और लोग इस जश्न को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं. क्या बच्चे क्या बड़े सभी लोग अपने बचपन की यादों को ताजा कर 2022 को विदाई और 2023 के आगमन की खुशी मनाते दिख रहे हैं.

इनपुट-आशीष तिवारी

यह भी पढ़ें- New Year 2023: कैमूर का करमचट डैम नए साल के जश्न के लिए तैयार, बोटिंग की मिलेगी सुविधा, होगा जन्नत का दीदार

Read More
{}{}