trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01359558
Home >>रांची

Jharkhand: त्योहारी मौसम में हवाई किराया छू रहा आसमान, विमान का सफर 3 से 4 गुना तक हुआ महंगा

सितंबर खत्म होने वाला है. अक्टूबर शुरू होने वाला है. मतलब त्योहारों का पर्व शुरू होने वाला है. त्योहारों के मौसम में अगर आप एक महानगर से दूसरे महानगर तक हवाई यात्रा करना चाह रहे हैं, तो आप के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है. 

Advertisement
Jharkhand: त्योहारी मौसम में हवाई किराया छू रहा आसमान, विमान का सफर 3 से 4 गुना तक हुआ महंगा
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Sep 20, 2022, 02:07 PM IST

रांचीः सितंबर खत्म होने वाला है. अक्टूबर शुरू होने वाला है. मतलब त्योहारों का पर्व शुरू होने वाला है. त्योहारों के मौसम में अगर आप एक महानगर से दूसरे महानगर तक हवाई यात्रा करना चाह रहे हैं, तो आप के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है. क्योंकि विमान के सफर में 3 से 4 गुना तक इजाफा हुआ है.

रांची से महानगरों के बीच सामान्य किराया

रांची से दिल्ली तकरीबन 6000 रुपये
रांची से मुंबई तकरीबन 5978
रांची हैदराबाद 4000 से लेकर 6000 तक
रांची से बेंगलुरु 7445
रांची से चेन्नई 5613 हजार

- रांची मुंबई, एयर एशिया 12,489 नॉन स्टॉप
- इंडिगो 19,977 वन स्टॉप
- रांची चेन्नई, इंडिगो 15743 नॉन स्टॉप
- इंडिगो 25852 वन स्टॉप
- रांची हैदराबाद, इंडिगो 15743 नॉन स्टॉप
- इंडिगो 23,542 वन स्टॉप
- रांची दिल्ली, एयर एशिया 10,809 नॉनस्टॉप
- इंडिगो 26482 वन स्टॉप
- रांची बेंगलुरु, गो फर्स्ट 10,595 नॉनस्टॉप

गो फर्स्ट रांची से दिल्ली
21 सितम्बर तकरीबन 6346
2 अक्टूबर तकरीबन 12000

एयरलाइन्स अधिकारियों के मुताबिक यात्री उपलब्धता के आधार पर विमान सेवाओं का सामान्य किराया घटा और बढ़ता रहता है. मॉनसून सीजन के दौरान इसमें उपलब्धता कम होती है. इस दौरान यात्रियों को सैर के लिए ऑफर भी दिए जाते हैं. लेकिन पूजा उत्सव शुरू होते ही यात्रियों की उपलब्धता बढ़ने लगती है. इससे किराए भी इसी के आधार पर बढ़ते चले जाते हैं. रांची की कुछ विमान सेवाएं रात्रिकालीन है. इसलिए इन सेवाओं के किराए कुछ कम है. लेकिन दिन के दौरान आवाजाही करने वाले विमान सेवाओं के किराए अधिक है.

वहीं सामान्य तौर पर फ्लाइट से सफर करने वाले यात्री का मानना है कि प्राइस लक्ष्मेश्वर होता है. लेकिन इतना ज्यादा किराए में बढ़ोतरी परेशानी का सबब है. हालांकि एयरलाइंस के परिपेक्ष में यह फ्लाइट की टिकट की बढ़ोतरी जायज भी है लेकिन परेशानी लोगों को हो जाती है

बहरहाल अगर आप दूसरे महानगरों में पूजा की छुट्टियां मनाने की चाहत रखते हैं तो आपको जेब ढीली करनी होगी क्योंकि किराए आसमान छू रहे हैं. 

(Input-Kamran Jalili)

यह भी पढ़े- Jharkhand: दुर्गा पूजा समितियों के लिए रांची प्रशासन ने जारी किये दिशा निर्देश, फायर सेफ्टी का रखा जाएगा खास ख्याल

Read More
{}{}