trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01416353
Home >>रांची

Chhath Puja 2022 Sandhya Arghya Time: जानिए झारखंड में कब होगा सूर्यास्त और सूर्योदय, यहां देखें 24 जिलों का समय

Chhath Puja 2022 Sandhya Arghya Time: आज छठ का तीसरा दिन यानी संध्या अर्घ्य है. लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो चुकी है. कल छठ पूजा का तीसरा दिन है, जिसे संध्या अर्घ्य कहा जाता है. 

Advertisement
Chhath Puja 2022 Sandhya Arghya Time: जानिए झारखंड में कब होगा सूर्यास्त और सूर्योदय, यहां देखें 24 जिलों का समय
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Oct 29, 2022, 11:55 PM IST

रांचीः Chhath Puja 2022 Sandhya Arghya Time: आज छठ का तीसरा दिन यानी संध्या अर्घ्य है. लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो चुकी है. कल छठ पूजा का तीसरा दिन है, जिसे संध्या अर्घ्य कहा जाता है. कल का दिन सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. शाम को बांस की टोकरी में फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि से अर्घ्य का सूप सजाया जाता है. जिसके बाद व्रती अपने परिवार के साथ सूर्य को अर्घ्य देती हैं. अर्घ्य के समय सूर्य देव को जल और दूध चढ़ाया जाता है और प्रसाद भरे सूप से छठी मैया की पूजा की जाती है. सूर्य देव की उपासना के बाद रात्रि में छठी माता के गीत गाए जाते हैं और व्रत कथा सुनी जाती है. 

अर्घ्य देने की विधि
बांस की टोकरी में उपरोक्त सामग्री रखें. 
सूर्य को अर्घ्य देते समय सारा प्रसाद सूप में रखें और सूप में ही दीपक जलाएं. 
फिर नदी में उतरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. 

जानें झारखंड के किस शहर में कब होगा सूर्यास्त और सूर्योदय 

बोकारो में शाम को 05 बजकर 08 मिनट पर सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर होगा. 
साहिबगंज में शाम को 05:00 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:46 बजे होगा. 
पाकुड़ में शाम 05:01 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:46 बजे होगा. 
गोड्डा में शाम 05:02 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:48 बजे होगा
दुमका में शाम 05:03 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:47 बजे होगा
देवघर में शाम 05:05 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:49 बजे होगा
जामताड़ा में शाम 05:05 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:48 बजे होगा
धनबाद में शाम 05:07 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:50 बजे होगा
गिरिडीह में शाम 05:07 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:51 बजे होगा
पूर्वी सिंहभूम में शाम 05:08 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:48 बजे होगा
कोडरमा में शाम 05:09 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:54 बजे होगा
सरायकेला खरसावां में शाम 05:10 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:50 बजे होगा
हजारीबाग में शाम 05:11 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:54 बजे होगा
रामगढ़ में शाम 05:11 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:53 बजे होगा
रांची में शाम 05:12 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:54 बजे होगा
खूंटी में शाम 05:12 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:53 बजे होगा
चतरा में शाम 05:13 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:56 बजे होगा
लोहरदगा में शाम 05:14 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:56 बजे होगा
गुमला में शाम 05:15 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:56 बजे होगा
लातेहार में शाम 05:15 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:57 बजे होगा
पलामू में शाम 05:15 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:59 बजे होगा
सिमडेगा में शाम 05:16 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 05:56 बजे होगा
गढ़वा में शाम 05:18 बजे सूर्यास्त होगा और सूर्योदय सुबह 06:01 बजे होगा

यह भी पढ़ें- Daily Horoscope 30 October: कल छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य, मेष प्यार मोहब्बत के चक्कर से रहे दूर, कर्क को मिल सकती है सफलता

Read More
{}{}