Home >>पटना

Supaul News: लोजपा कार्यकर्ता अशोक पासवान को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Supaul LJP worker Ashok Paswan: सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत वार्ड 7 में एसएच 91 पर मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोजपा कार्यकर्ता अशोक पासवान को बदमाशों ने गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement
लोजपा कार्यकर्ता अशोक पासवान को बदमाशों ने मारी गोली
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Mar 02, 2024, 02:24 PM IST

सुपौलः Supaul LJP worker Ashok Paswan: बिहार के सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत वार्ड 7 में एसएच 91 पर मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोजपा कार्यकर्ता अशोक पासवान (LJP worker Ashok Paswan) के साथ बड़ी वारदात हो गई. जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोजपा कार्यकर्ता अशोक पासवान को बदमाशों ने मारी गोली
मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोजपा कार्यकर्ता अशोक पासवान (LJP worker Ashok Paswan) को बदमाशों ने गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घायल लोजपा कार्यकर्ता अशोक पासवान (LJP worker Ashok Paswan) को गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें आनन फानन में सीएचसी छातापुर (CHC Chhatapur) में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद अशोक पासवान को बाहर रेफर कर दिया गया है.

लोजपा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है अशोक पासवान 
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि डहरिया वार्ड नं 07 निवासी अशोक पासवान लोजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं. वो आज अहले सुबह मॉर्निंग वॉक में घर के पास ही निकले थे. जहां बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. फिलहाल घायल अशोक पासवान की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: नवादा सीट पर NDA में होगा घमासान? कांग्रेस MLA नीतू सिंह ने बढ़ा दी चिराग-पशुपति की बेचैनी!

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही छातापुर पुलिस (Chhatapur Police) भी घटनास्थल पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई है. इस घटना को लेकर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है.
इनपुट- सुभाष चंद्रा, सुपौल

यह भी पढ़ें- PM मोदी के बयान पर झारखंड में सियासी हलचल तेज, JMM ने कहा-चुनाव की वजह से कुछ भी कहेंगे

{}{}