trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01830339
Home >>पटना

ये प्यार में क्यों होता है? इंस्टाग्राम से हुई थी मोहब्बत, कोर्ट मैरेज के बाद हुआ कुछ ऐसा, प्रेमी हुआ फरार

Siwan: कहते हैं प्यार इंसान को अंधा बना देता है, उसे कुछ सही और गलत नहीं दिखता। ऐसा ही एक अजब प्रेम की गजब कहानी सीवान के मैरवा से सामने आई है.

Advertisement
ये प्यार में क्यों होता है? इंस्टाग्राम से हुई थी मोहब्बत, कोर्ट मैरेज के बाद हुआ कुछ ऐसा, प्रेमी हुआ फरार
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Aug 18, 2023, 02:10 PM IST

Siwan: कहते हैं प्यार इंसान को अंधा बना देता है, उसे कुछ सही और गलत नहीं दिखता। ऐसा ही एक अजब प्रेम की गजब कहानी सीवान के मैरवा से सामने आई है। यहां की रहने वाली 6 बच्चों की मां को इंस्टाग्राम के जरिए यूपी के एक लड़के से प्यार हो गया। दोनों ने 6 दिन पहले कोर्ट मैरेज भी कर ली।लेकिन अब महिला का प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया है। 

प्रेमी हुआ फरार

प्यार में डूबी महिला प्रेमी के साथ ही जीने की जिद्द कर बैठी है और न्याय के लिए दर दर भटक रही है। महिला का नाम सोनी खातून है,जो की मैरवा के मिस्करही टोला की है। वहीं प्रेमी लड़का उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का अफरीद है। सोनी अब अफरीद के प्यार में दीवानी हो चुकी है। महिला इंस्टाग्राम पर रील्स देखने के दौरान लड़के से चैट करती थी। धीरे-धीरे लड़के के प्यार में वो पड़ गई। दोनों घंटों एक दूसरे से चैट करते थे। दोनों एक दूसरे से मिलने के लिए दिल्ली तक पहुंच जाते थे। जिसके बाद प्यार परवान चढ़ता गया और दोनों ने कोर्ट मैरेज भी कर ली। लेकिन अब उसका प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया है।

महिला ने कही ये बात

महिला ने बताया कि उसके पति का तबीयत ठीक नहीं रहता है। इंस्टाग्राम पर रील्स देखने के दौरान अफरीद से चैट करने लगी और धीरे धीरे उसे प्यार हो गया।जिसके बाद से अफरीद ने अलग अलग जगहों पर उससे कई बार मुलाकात की और हमबिस्तर भी हुआ। दोनों ने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरेज भी कर ली। लेकिन अब अफरीद बहाना बनाता है कि उसे पता नहीं था की सोनी शादीशुदा है और 6 बच्चों की मां है। वहीं महिला प्रेमी के साथ ही जीने की जिद्द कर बैठी है और न्याय के लिए दर दर भटक रही है।

(इनपुट: अमित कुमार)

यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर के सरकारी स्कूल का हाल बेहाल, जर्जर छत के नीचे छाता तानकर पढ़ने को छात्र मजबूर

Read More
{}{}