trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01494521
Home >>पटना

IPL 2023 Auction: दो करोड़ की बेस प्राइस में नहीं है कोई भारतीय खिलाड़ी, जानें किस देश के खिलाड़ियों पर बरसेगा सबसे ज्यादा पैसा

IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023 Auction) के आगामी सीजन के लिए 23 दिसंबर को नीलामी होने वाली है. खिलाड़ी अपने हिसाब से नीलामी के लिए अपनी बेस प्राइस तय करते हैं. नीलामी में सबसे अधिक बेस प्राइस दो करोड़ रुपये होती है, लेकिन इसमें इस बार कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है.

Advertisement
IPL 2023 Auction: दो करोड़ की बेस प्राइस में नहीं है कोई भारतीय खिलाड़ी, जानें किस देश के खिलाड़ियों पर बरसेगा सबसे ज्यादा पैसा
Stop
Nishant Bharti|Updated: Dec 21, 2022, 07:26 AM IST

पटना:IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023 Auction) के आगामी सीजन के लिए 23 दिसंबर को नीलामी होने वाली है. खिलाड़ी अपने हिसाब से नीलामी के लिए अपनी बेस प्राइस तय करते हैं. नीलामी में सबसे अधिक बेस प्राइस दो करोड़ रुपये होती है, लेकिन इसमें इस बार कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किस देश के खिलाड़ियों ने अधिकतम बेस प्राइस वाली लिस्ट में अपने नाम दिए हैं और  इस सीजन कौन से दिग्गज आईपीएल नहीं खेलेंगे.

1 करोड़ की लिस्ट में तीन भारतीय

नीलामी के लिए सबसे अधिक बेस प्राइस दो करोड़ रुपये की है, लेकिन इसमें कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है. कुल 21 विदेशी खिलाड़ियों ने सबसे अधिक बेस प्राइस वाली लिस्ट में अपना नाम दिया है. इसमें इंग्लैंड के सबसे अधिक नौ खिलाड़ी हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया से चार, न्यूजीलैंड से तीन, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज से दो खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं इस लिस्ट में श्रीलंका से एक खिलाड़ी ने अपना नाम दिया है. बता दें कि 1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइस लिस्ट में भी किसी भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है. वहीं 1 करोड़ रुपए बेस प्राइस की लिस्ट में तीन भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है

2 करोड़ बेस प्राइस: कैमरून ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया), नाथन कूल्टर-नाइल (ऑस्ट्रेलिया),  ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), सैम कर्रन (इंग्लैंड), टॉम बैंटन (इंग्लैंड), क्रिस जॉर्डन (इंग्लैंड), टाइमल मिल्स (इंग्लैंड), जेमी ओवर्टन (इंग्लैंड), क्रिग ओवर्टन (इंग्लैंड), आदिल रशीद (इंग्लैंड), फिल साल्ट (इंग्लैंड), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), एडम मिल्ने (न्यूजीलैंड), जिमी नीशाम (न्यूजीलैंड), रासी वैन डर डूसेन (दक्षिण अफ्रीका), राइली रूसो (दक्षिण अफ्रीका), निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), जेसन होल्डर(वेस्टइंडीज), एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका)

1.5 करोड़ बेस प्राइस: रिले मेरेडिथ (ऑस्ट्रेलिया), झाए रिचर्डसन (ऑस्ट्रेलिया), सीन एबॉट (ऑस्ट्रेलिया), एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया), जेसन रॉय (इंग्लैंड), हैरी ब्रुक (इंग्लैंड), विल जैक (इंग्लैंड), डेविड मलान (इंग्लैंड), शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज), शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)

एक करोड़ बेस प्राइस: मनीष पांडे (भारत), मयंक अग्रवाल (भारत), केदार जाधव (भारत), मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान), मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान), जो रूट (इंग्लैंड), ल्यूक वुड (इंग्लैंड), मोइसेस हेनरिक्स (ऑस्ट्रेलिया), एंड्रयू टाय (ऑस्ट्रेलिया), मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड), माइकल ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड), मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड),  काइल जैमीसन (न्यूजीलैंड), मैट हेनरी (न्यूजीलैंड), टॉम लाथम (न्यूजीलैंड), डेरेल मिचेल (न्यूजीलैंड), तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ्रीका), हेनरिच क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका),  रोस्टन चेज (वेस्टइंडीज), रहकीम कॉर्नवाल  (वेस्टइंडीज), शाई होप  (वेस्टइंडीज), अकील हुसैन  (वेस्टइंडीज),  कुसल परेरा (श्रीलंका),  डेविड विसे (नामीबिया)

ये भी पढ़ें- IPL Auction 2023: RCB इन खिलाड़ियों पर लगा सकती है दांव, मिनी ऑक्शन से पहले जानें अहम चीजें

Read More
{}{}