trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01600393
Home >>पटना

Happy Holi Wishes 2023: दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें होली की रंगभरी बधाइयां, पढ़ने वाला भी झूम कर कहेगा, होली है!

Happy Holi Wishes In Hindi:  प्यार के रंग से भरो पिचकारी,स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी, ये रंग न जाने न कोई जात न बोली, सबको हो मुबारक हैप्पी होली!, होली 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Advertisement
Happy Holi Wishes 2023: दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें होली की रंगभरी बधाइयां, पढ़ने वाला भी झूम कर कहेगा, होली है!
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Apr 12, 2023, 04:54 PM IST

Holi Wishes In Hindi: होली का त्यौहार भारत में मनाये जाने वाले सभी पर्वों में से प्रमुख पर्व है. हर साल फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका की पूजा के बाद दहन किया जाता है और लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं. फिर अगले दिन इस खुशी को रंगोत्सव के रूप में मनाया जाता है. रंगों के इस सुखद त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए कई लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजते हैं. इस लेख में हम आपके लिए बधाई संदेश लेकर आए है जो आप अपनो को भेज सकते है. 

बदरी छाई है फागुन की, 
फिर हुड़दंग मचाएंगे 
एक रंग में सबको रंगकर 
फिर से होली मनाएंगे

सब रंगों को मिलाकर पानी में,
सतरंगी नदियां बहाई है
कर देंगे सबके चेहरों को लाल
होली की ऐसी खुमारी छायी है 

प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली
सबको हो मुबारक हैप्पी होली!
होली 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!

रंग के इस त्यौहार में
सभी रंगों की हो भरमार!
ढेर सारी खुशियों हो आपका संसार
यही दुआ है हमारी भगवान से हर बार 
होली 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!

गले मिलें और सारे देश मिटाएं
चलो संग मिलकर होली मनाएंगे
मंगलमय होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पिचकारी से रंगों की बौछार
उड़ते गुलाल का गुबार
सब पर बरसता अपनों का प्यार
कुछ ऐसा ही है होली का त्योहार
हैप्पी होली 2023

रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार
सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार
चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार

आपके जीवन में हो रंगों की भरमार
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार
यही प्रार्थना है मेरी ईश्वर से इस बार
होली मुबारक हो आपको दिल से हर बार

दिलों को मिलाने का मौसम है
दूरियां मिटाने का मौसम है
होली का त्यौहार ही ऐसा है
रंगों में डूब जाने का मौसम है
Happy Holi 2023

यह भी पढ़ें- होलिका दहन के साथ शुरू हुआ रंगों वाली होली का पर्व, जानें लोग कैसे मनाएंगे होली; क्या-क्या है तैयारी

Read More
{}{}