trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01907150
Home >>पटना

GK Current Affairs Quiz: बिहार विश्व में प्रसिद्ध क्यों है? जानें 10 सवाल और उत्तर

GK Current Affairs Quiz: मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, परषोत्तम रूपाला ने भारतीय मत्स्य सर्वेक्षण, विशाखापत्तनम में नव पुनर्निर्मित समुद्री संग्रहालय का उद्घाटन किया.  

Advertisement
करंट अफेयर्स सवाल और उत्तर
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Oct 09, 2023, 02:07 PM IST

GK Current Affairs Quiz: परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करंट अफेयर्स के सवाल और उसके जवाब को जानना बहुत जरुरी होता है. जैसे- चार सवारों और उनके घोड़ों सुदीप्ति हजेला (चिन्स्की), दिव्यकृति सिंह (एड्रेनालिन फ़िरफोड), हृदय चेडा (केमक्सप्रो एमराल्ड) और अनुश अग्रवाल (एट्रो) ने हाल ही में घुड़सवारी ड्रेसेज में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता. घुड़सवारी ने पहली बार 1982 में एशियाई खेलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मेजबान भारत ने तीन स्वर्ण पदकों के साथ प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाया. 41 दिन बाद भारतीय टीम ने हाल ही में कोई मेडल जीता है.

1. 'दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' हाल ही में किस अभिनेता को प्रदान किया गया?

उत्तर: वहीदा रहमान

2. अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए नामांकित होने वाले पहले एशियाई व्यक्ति कौन हैं?

उत्तर: लिएंडर पेस

3. हाल ही में पीएफआरडीए ने एनपीएस के तहत सेवानिवृत्ति बचत का प्रबंधन करने के लिए 11वें फंड मैनेजर के रूप में किस संस्थान को चुना है?

उत्तर: डीएसपी पेंशन फंड मैनेजर

4. T20I में 300 से अधिक रन बनाने वाली पहली क्रिकेट टीम कौन सी है?

उत्तर: नेपाल

5. किस राज्य ने लंदन में रोपवे निर्माण कंपनी पोमा ग्रुप के साथ 2000 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर: उत्तराखंड

6. सुदीप्ति हजेला, दिव्यकृति सिंह, हृदय छेदा और अनुश अग्रवाल किस खेल से जुड़े हैं?

उत्तर: घुड़सवारी

7. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री ने किस शहर में पुनर्निर्मित समुद्री संग्रहालय का उद्घाटन किया?

उत्तर: विशाखापत्तनम

8. बिहार में जातिय जनगणना के आंकड़े कब जारी किए गए थे?

उत्तर: 2 अक्टूबर, 2023 

9. बिहार का पहला राजा कौन था?

उत्तर: बिम्बिसार 

10. बिहार विश्व में प्रसिद्ध क्यों है?

उत्तर: हिन्दु, जैन और बौद्ध तीनों धर्मों के धार्मिक स्थल हैं. 

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश-राजस्थान सहित पांच राज्यों में चुनावों का ऐलान, 5 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

Read More
{}{}