trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01872842
Home >>पटना

GK Current Affairs Quiz: बिहार में सर्वाधिक बारिश किस क्षेत्र में होती है?

GK Current Affairs Quiz:  हरियाणा सरकार ने हरियाणा फिल्म और मनोरंजन नीति की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया है? मदन लाल रेगर को किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है?

Advertisement
करंट अफेयर्स सवाल और उत्तर
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Sep 15, 2023, 02:50 PM IST

GK Current Affairs Quiz: यूपीएससी के लिए करंट अफेयर्स कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी समर्पित छात्रों और पाठकों के लिए करंट अफेयर्स क्विज़ पेश करता है. आज के सवाल में बिहार में सर्वाधिक बारिश किस क्षेत्र में होती है? साथ ही विदेश मंत्रालय ने ऑस्ट्रेलिया में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया है? और भी ऐसे कई प्रश्न और उत्तर हैं.

1. विदेश मंत्रालय ने ऑस्ट्रेलिया में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया है?

उत्तर: गोपाल बागले

2. भारतीय सौर ऊर्जा निगम के निदेशक (वित्त) का पदभार किसने ग्रहण किया है?

उत्तर:  जोशीत रंजन सिकिदार

3. हाल ही में किस भारतीय राज्य ने सेवा क्षेत्र के लिए एक नई नीति को मंजूरी दी है?

उत्तर: उत्तराखंड

4. हरियाणा सरकार ने हरियाणा फिल्म और मनोरंजन नीति की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया है?

उत्तर: मीता वशिष्ठ

5. मुजफ्फरपुर बमकांड में किस क्रांतिकारी को 1908 में अलीपुर सेंट्रल जेल में फंसी दी गयी थी?

उत्तर: खुदीराम बोस

6. मदन लाल रेगर को किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है?

उत्तर: कांगो गणराज्य

7. बिहार में सर्वाधिक वर्षा किस क्षेत्र में होती है?

उत्तर: किशनगंज

8. बिहार का साक्षरता में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कौन सा स्थान है?

उत्तर: 35वां

9. वैदिक काल में बिहार का नाम क्या था?

उत्तर: प्राच्य

10. किस ईरानी यात्री ने 1619 में बिहार की यात्रा की?

उत्तर: मोहम्मद सादिक

ये भी पढ़ें: 1936 में बिहार से कौन सा राज्य अलग हुआ? यहां जानें 10 सवाल के जवाब

Read More
{}{}