trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01422366
Home >>पटना

Daily Horoscope 3 November: गुरुवार को कर्क संकट से बचें, कन्या शत्रु से रहे सावधान, जानें अपनी राशि का हाल

Daily Horoscope 3 November, Kal Ka Rashifal: कल गुरुवार है. गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित है. इस दिन पूजा करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं. 

Advertisement
Daily Horoscope 3 November: गुरुवार को कर्क संकट से बचें, कन्या शत्रु से रहे सावधान, जानें अपनी राशि का हाल
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Nov 02, 2022, 07:31 PM IST

पटनाः Daily Horoscope 3 November, Kal Ka Rashifal: आज की तिथि और दिन आपके लिए शुभ समय लेकर आया है. जीवन में ग्रहों की चाल से हमारा भविष्य निर्धारित होता है, जो राशिफल बनता है. कल गुरुवार है. गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित है. इस दिन पूजा करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और व्रत रखने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं. गुरुवार के दिन पीले कपड़ों को पहनना चाहिए. साथ ही कुछ चीजों का परहेज करना चाहिए. ऐसे करने से घर में सुख शांति आती है. 
  
चलिए जानते है कि आज के राशिफल में क्या खास बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी-

जानें इन राशियों का कैसा बीतेगा दिन (Rashifal Today)  

मेष राशि- गुरुवार को धनागम का स्त्रोत प्रबल होगा. व्यापार में आप अधिक ऊर्जा से काम करेंगे. 
आज क्या करें- गुरुवार के दिन पूरे जोश और उत्साह से अपने काम में लग जाएं.
आज क्या ना करें - गुरुवार के दिन अजनबी और अपरिचित अजनबी व्यक्तियों पर धन के मामले में भरोसा नहीं करें. 

वृषभ राशि- गुरुवार के दिन सरकारी अधिकारियों से आपके संबंध पहले से बेहतर बनेंगे. रुके हुए काम भी पूरे होंगे. 
आज क्या करें- गुरुवार के दिन परिवार को भी अहमियत व महत्व प्रदान करें. 
आज क्या ना करें - गुरुवार के दिन किसी से व्यर्थ में तर्क विवाद नहीं करें. 

मिथुन राशि - गुरुवार के दिन नए अवसर बाहे पसारे आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं. काम को पूरी संजीदगी और गंभीरता से अंजाम देने की आवश्यकता है. 
आज क्या करें- गुरुवार के दिन समय अनुकूल है. इसका भरपूर प्रयोग करें. 
आज क्या ना करें - गुरुवार के दिन फिजूलखर्ची नहीं करें. 

कर्क राशि - गुरुवार के दिन आप किसी बड़े संकट या मुश्किल में गिरा हुआ महसूस कर सकते हैं. परिवार के लोग आपकी सहायता के लिए तत्पर रहेंगे. 
आज क्या करें - गुरुवार के दिन बहुत ही गंभीरता और संजीदगी से कार्य करें. 
आज क्या ना करें- गुरुवार के दिन बिना पढ़े किसी कागज पर या दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं करें. 

सिंह राशि- गुरुवार के दिन पति- पत्नी में सामंजस्य का भाव बना रहेगा. घर परिवार में ज्यादा व्यस्त रहेगी. 
आज क्या करें- गुरुवार के दिन किसी मुसीबत जादा मित्र या परिजन की मदद करें. 
आज क्या ना करें- गुरुवार के दिन गहरे रंगों के वस्त्रों का प्रयोग नहीं करें. 

कन्या राशि- गुरुवार के दिन शत्रु और विरोधी सक्रिय तो होंगे. परंतु आपका बिगाड़ कुछ नहीं पाएंगे. कुछ सरकारी मामलों में व्यस्त रह सकती है. 
आज क्या करें - गुरुवार के दिन सरकारी अधिकारियों से संपर्कों में मधुरता लाए. 
आज क्या ना करें - गुरुवार के दिन साझेदारी में चीजों को और अधिक जांचे परखे. 

यह भी पढ़ें- Akshaya Navmi Vrat Katha: जानिए क्या है अक्षय नवमी की व्रत कथा, आज होगी आंवले की पूजा

Read More
{}{}