trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01410591
Home >>पटना

Daily Horoscope 26 October: कल गोवर्धन, मेष आर्थिक योजनाओं में आएगा सुधार, वृषभ को मित्र से मिल सकता है धोखा

Daily Horoscope 26 October, Govardhan Rashifal: आज बुधवार है. बुधवार भगवान गणेश जी को समर्पित है. वहीं आज गोवर्धन पूजा भी है. गोवर्धन पूजा का दिन गिरिराज गोवर्धन पर्वत और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है.

Advertisement
Daily Horoscope 26 October: कल गोवर्धन, मेष आर्थिक योजनाओं में आएगा सुधार, वृषभ को मित्र से मिल सकता है धोखा
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Oct 25, 2022, 07:37 PM IST

पटनाः Daily Horoscope 26 October, Govardhan Rashifal: आज की तिथि और दिन आपके लिए शुभ समय लेकर आया है. जीवन में ग्रहों की चाल से हमारा भविष्य निर्धारित होता है, जो राशिफल बनता है. आज बुधवार है. बुधवार भगवान गणेश जी को समर्पित है. वहीं आज गोवर्धन पूजा भी है. गोवर्धन पूजा का दिन गिरिराज गोवर्धन पर्वत और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है. दिवाली की तरह कई क्षेत्रों में इस दिन का विशेष महत्व होता है और बड़ी धूमधाम से गोवर्धन महाराज का पूजन किया जाता है. 

गोवर्धन पूजा में अन्नकूट का भोग लगता है जो कि नई फसल और सभी सब्जियों से मिलकर बनाया जाता है. गोवर्धन पूजा के दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत व गाय, बछड़ो आदि की आकृति बनाकर उनका पूजन किया जाता है. वहीं आज गोवर्धन के दिन सब शुभ काम करने चाहिए. आज जो भी काम आप करेंगे, पूरे वर्ष वैसा ही आपके साथ होगा. 

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 
गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त - 06:29 ए एम से 08:43 ए एम
अवधि - 02 घंटे 14 मिनट
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 25, 2022 को 04:18 पी एम बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त - अक्टूबर 26, 2022 को 02:42 पी एम बजे

चलिए जानते है कि आज के राशिफल में क्या खास बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी- 

जानें इन राशियों का कैसा बीतेगा दिन (Rashifal Today) 

मेष राशि- गोवर्धन पूजा के दिन आपकी आर्थिक योजनाओं में सुधार आएगा. अविवाहितों के सगाई-संबंधी कार्य के आगे बढ़ने की संभावना है. घर में नया मेहमान आ सकता है. घर में बड़े-बुजुर्गो के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्थिति बनेगी.
आज क्या करें- गोवर्धन पर अपने आसपास में चल रही घटना पर पूरा ध्यान रखें.
आज क्या न करें- गोवर्धन पर दूसरों के मामलों में दखल न दें.  

उपाय- गोवर्धन के दिन रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करें. 

वृषभ राशि- गोवर्धन के दिन किसी दूसरे का दिल दुखाने की बात न कहे. ध्यान रहे कि आज मित्र वर्ग से धोखा मिल सकता है. वहीं आज आपके नए मित्र भी बनेंगे. हालांकि आज आपको ससुराल पक्ष से आशातीत लाभ होगा. नया वाहन खरीद सकते हैं या पुराने की मरम्मत आदि करवाएंगे.   
आज क्या करें- गोवर्धन के दिन खुद की उपलब्धियों की समीक्षा करें. 
आज क्या न करें- गोवर्धन के दिन जोखिम मोल न लें.
 
उपाय- गोवर्धन के दिन तुलसी माता की सेवा करें. उनके झड़ते पत्तों को एक जगह मिट्टी में दबा दें. 

मिथुन राशि- गोवर्धन के दिन आप स्वयं को ऊर्जान्वित महसूस करेंगे. आप जिस क्षेत्र में दिमाग व धन लगाएंगे, विजय हासिल करेंगे. प्रेम के क्षेत्र में भी आप सफल होंगे. साथ ही पुराने घर की मरम्मत संबंधी कार्य प्रारंभ हो सकता है.  
आज क्या करें- गोवर्धन के दिन अपने लक्ष्य और जिन्दगी में अपनी स्थिति का मूल्यांकन करें.
आज क्या नहीं करें- गोवर्धन के दिन किसी भी उपलब्धि पर घमंड नहीं करें. 

उपाय- गोवर्धन के दिन प्रातः काल उठकर मुख्य द्वार के दोनों तरफ जल छिड़के. 

कर्क राशि - गोवर्धन के दिन घरेलू मामलों में उलझने बढ़ेगी. साथ ही अचानक विवाद की स्थितियां बन सकती हैं. आज आप अचानक चिंताओं से घिर जायेंगे. आपका आध्यात्मिक और बौद्धिक रूझान बढ़ेगा और आप स्वयं को ईश्वर के निकट महसूस करेंगे. 
आज क्या करें- गोवर्धन के दिन अपना जनसंपर्क बढ़ाएं. 
आज क्या न करें- गोवर्धन के दिन अनावश्यक शॉपिंग न करें. 

उपाय- गोवर्धन के दिन घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं. 

सिंह राशि - गोवर्धन के दिन आप अपने शौक, सभी तरह के वैयक्तिक क्रियाकलापों, संबंधों में सक्रिय रहेंगे. आप कला, सिनेमा, सूचना-प्रौद्योगिकी, संचार, जन-संपर्क में भी रुचि लेंगे. धन के क्षेत्र में लगातार सुधार जारी रहेगा.  
आज क्या करें- गोवर्धन के दिन सहज व सरल व्यक्ति बने. 
आज क्या नहीं करें- गोवर्धन के दिन वाद-विवाद में न पड़ें. 

उपाय- गोवर्धन के दिन गाय को हरा चारा डालें व मनी प्लांट लगाये. 

कन्या राशि - गोवर्धन के दिन शॉपिंग सम्बन्धी गतिविधियों में तेजी आएगी. बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएंगे. जीवन में सहजता का भाव बनेगा. बड़े-बुजुर्गों की सलाह-मशवरा और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे. 
आज क्या करें- गोवर्धन के दिन अपने काम करने के तरीके को बदले व कार्य में तेजी लाएं.
आज क्या न करें- गोवर्धन के दिन चिंता नहीं करें, अपितु चिंतन करें.

उपाय- गोवर्धन के दिन बाल गोपाल का सफेद वस्त्रों से श्रृंगार करें.

यह भी पढ़ें- Govardhan Puja 2022: दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा, जानिए क्या है पूजन विधि

Read More
{}{}