trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01572207
Home >>पटना

Chanakya Niti: गंदगी में होने पर भी ये चीजें होती है बेहद खास, बिना देरी तुरंत ले उठा, बदल जाएगा जीवन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य पूरी दुनिया में अपनी चाणक्य नीति के लिए प्रसिद्ध हैं. कई मनुष्य उनकी चाणक्य नीति का अनुसरण करते हैं और अपने जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल करते हैं. चाणक्य नीति में उन्होंने मनुष्य को जीवन जीने के कई सबक दिए हैं.

Advertisement
 (फाइल फोटो)
Stop
Ashutosh Pratap Singh|Updated: Feb 15, 2023, 06:50 AM IST

Patna: Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य पूरी दुनिया में अपनी चाणक्य नीति के लिए प्रसिद्ध हैं. कई मनुष्य उनकी चाणक्य नीति का अनुसरण करते हैं और अपने जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल करते हैं. चाणक्य नीति में उन्होंने मनुष्य को जीवन जीने के कई सबक दिए हैं. अगर आप चाणक्य नीति में बताई गई नीतियों का पालन करते हैं तो जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार अगर गंदगी में पड़ी कुछ चीजों को उठा लेना चाहिए क्योंकि इनकी अपनी अलग खासियत हैं. तो आइये जानते हैं कि चाणक्य नीति में कौन सी चीजों को बेशकिमती बताया गया है?

चाणक्य नीति ने कही गई ये बात 

विषादप्यमृतं ग्राह्यममेध्यादपि काञ्चनम् ।
रनीचादप्युत्तमां विद्यांस्त्रीरत्नं दुष्कुलादपि ।।

इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने कहा कि जहर से भी मनुष्य को अमृत निकालने की कोशिश करनी चाहिए यानी आप को बुरी से बुरी चीजों में अच्छी चीज़े खोजने की कोशिश करनी चाहिए. अगर आप अपना नजरिया बदल देते है तो आप को ऊंचाई पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है. 

सत्कुले योजयेत्कन्यां पुत्रं विद्यासु योजतेत् ।
व्यसने योजयेच्छत्रुं मित्रं धर्मे नियोजयेत् ।।

इस श्लोक में कहा या है कि कन्या का विवाह हमेशा ही अच्छे परिवार में करनी चाहिए. इसके अलावा हमेशा गुणी कन्या का सम्मान करना चाहिये. अगर किसी दुष्‍ट परिवार में भी गुणी कन्‍या है तो उसे भी आप अपने घर की बहू बना सकते हैं. अच्छे गुणों की कन्या आप के घर के स्वर्ग बना सकते है. 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर आप को कीचड़ में सोना मिलता है तो आप उसे भी उठा ले क्योंकि कीचड़ में पड़े होने से भी इसका मूल्य घटेगा नहीं. इसी वजह से मनुष्य बुरी चीजों में अच्छी चीज़े खोजने की कोशिश करनी चाहिए.

 

Read More
{}{}