trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01458201
Home >>पटना

Bihar Weather Update: बिहार में बढ़ रहा है कोहरा, गया का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के नीचे पहुंचा

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों में दो से तीन डिग्री तापमान की गिरावट होने की संभावना बनी हुई है. जिसके कारण राज्य में लगातार ठंड बढ़ रही है. 

Advertisement
फाइल फोटो
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Nov 26, 2022, 08:20 AM IST

Bihar Weather Update: इन दिनों देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है. जिसके चलते पहाड़ों से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है. जिसके कारण लगातार तापमान में गिरावट हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों में दो से तीन डिग्री तापमान की गिरावट होने की संभावना बनी हुई है. जिसके कारण राज्य में लगातार ठंड बढ़ रही है. 

कई इलाकों में तापमान में गिरावट
मौसम में दिन और रात के समय काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं, शुक्रवार के दिन राज्य के कई इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. जिसमें से गया, सारण, रोहतास, नवादा, शेखपुरा, फारबिसगंज, बांका जिले शामिल हैं. इसके अलावा राजधानी पटना समेत कुछ इलाकों के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई. जिसमें वाल्मीकि नगर, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी. मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, खगड़िया, अररिया, भागलपुर शामिल हैं. 

गया के तापमान में भारी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के दिन गया के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई है.यहां पर 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. जिसके कारण गया शुक्रवार के दिन सबसे ठंडा शहर बना रहा है. इसके अलावा राजधानी पटना में 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पछुआ हवाओं की रफ्तार 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा है. इस बीच मौसम शुष्क बना रहेगा. जिसके कारण राज्य के कई इलाकों में धुंध छाई हुई है. साथ ही तापमान में गिरावट के चलते कोहरा छाने लगा है. 

ये भी पढ़िये: Gold Price Today: सोने की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानें बिहार में आज का रेट

Read More
{}{}