trendingNow/india/bihar-jharkhand/bihar01601586
Home >>पटना

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने ली करवट, 4 दिन बारिश होने की आशंका, पछुआ का प्रवाह होगा तेज, जानिए अपडेट

Bihar Weather Update, 9 March 2023: बिहार के मौसम में लगातार बदलाव का दौर चल रहा है. भीषड़ गर्मी के बाद अब तेज हवा और आंशिक बारिश की वजह से लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है. बीचे दिन यानी बुधवार को पूरा दिन आसमान में बादलों का डेरा रहा. 

Advertisement
Bihar Weather: बिहार में मौसम ने ली करवट, 4 दिन बारिश होने की आशंका, पछुआ का प्रवाह होगा तेज, जानिए अपडेट
Stop
Zee Bihar-Jharkhand Web Team|Updated: Apr 12, 2023, 04:53 PM IST

पटनाः Bihar Weather Update, 9 March 2023: बिहार के मौसम में लगातार बदलाव का दौर चल रहा है. भीषड़ गर्मी के बाद अब तेज हवा और आंशिक बारिश की वजह से लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है. बीचे दिन यानी बुधवार को पूरा दिन आसमान में बादलों का डेरा रहा. जिसके वजह से मौसम में भी होली का रंग घुल गया. वहीं वातावरण में थोड़ी नमी रही. 

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाली 12 मार्च तक राज्य में तेज पछुआ हवा का प्रवाह बना रहेगा. इसके वजह से कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी देखने को मिलेगी. पटना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 4 दिनों तक आसमान में बादल रह सकते हैं. हल्की आंशिक बारिश भी हो सकती है.  वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

गुरुवार को ऐसा रहेगा मौसम
राजधानी पटना में आज गुरुवार को मौसम साफ रहने की आशंका है लेकिन इसके साथ-साथ दोपहर में हल्के बादल छाए रह सकते है. शाम को भी बादल छाने की संभावना है. गुरुवार को हवा हल्की होगी और शाम 4 बजे उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी. आज सूर्यास्त शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगा. आज अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि पछुआ का प्रवाह तेज होगा. लेकिन दिन के समय में गर्मी बढ़ेगी. गर्मी से लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिलेगी. 

जानें कहां कितना रहा तापमान 
किशनगंज का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा
पटना का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा
भागलपुर का न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा
पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा
पश्चिम चंपारण का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा
मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा
सुपौल का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा
जमुई का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा
सुपौल में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा
छपरा में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा
पटना का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा
गया का अधिकतम तापमान 27.5डिग्री सेल्सियस रहा
भागलपुर अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा
पूर्णिया अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा
मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें बिहार में आज का रेट

Read More
{}{}